एक्सप्लोरर

दिनेश कार्तिक ने खोला राज़, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने की थी इच्छा

निदहास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मैच विनिंग नॉक खेलने के बाद दिनेश कार्तिक भारतीय क्रिकेट फैंस के दिलो दिमाग पर छा गए हैं. दिनेश कार्तिक ने इस फाइनल मुकाबले में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारतीय टीम को हारी हुई बाज़ी जिता दी थी.

नई दिल्ली: निदहास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मैच विनिंग नॉक खेलने के बाद दिनेश कार्तिक भारतीय क्रिकेट फैंस के दिलो दिमाग पर छा गए हैं. दिनेश कार्तिक ने इस फाइनल मुकाबले में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारतीय टीम को हारी हुई बाज़ी जिता दी थी.

अपने इस जश्न से उबरते हुए अब दिनेश कार्तिक आईपीएल सीज़न 11 की शुरूआत करने के लिए तैयार हैं. गौतम गंभीर की विदाई के बाद कार्तिक को इस सीज़न कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की टीम ने अपना कप्तान घोषित किया है. लेकिन फिर भी कार्तिक के मन में एक ऐसी इच्छा है जो अधूरी रह गई. कार्तिक ने बताया कि वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना चाहते थे. चेन्नई दिनेश कार्तिक की होम फ्रेंचाइज़ी है.

द हिंदू से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'आइपीएल के पहले सीजन से ही मुझे लगता था कि मैं चेन्नई के लिए खेलूंगा लेकिन 10 साल में एक बार भी ऐसा नहीं हुआ. चेन्नई के लिए खेलने का मेरा सपना दिन ब दिन और कम होता चला गया. मुझे नहीं पता कि मैं चेन्नई की तरफ से खेल पाउंगा भी या नहीं. मेरा यहां जन्म हुआ और मैं चेन्नई के लिए खेलना पसंद करूंगा.'

हालांकि गौतम गंभीर की गैर-हाज़िरी में अब दिनेश कार्तिक की नज़रें इस सीज़न कोलकाता नाइट राइडर्स से शानदार प्रदर्शन करवाने पर है.

कार्तिक ने कहा, 'इस आइपीएल में मैं कोलकाता टीम का हूं और ये मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है. मेरी पूरी कोशिश है कि मैं अपनी इस जिम्मेदारी को बेहतरीन तरीके से निभाने की कोशिश करूं. मुझे लगता है कि चेन्नई, बेंगलोर, कोलकाता और मुंबई के क्रिकेट फैंस अपनी टीम के लिए बेहद वफादार हैं. यहीं आइपीएल की खुबसूरती है.'

आईपीएल के 10 सालों के इतिहास में कार्तिक एक टीम से दूसरी टीम में घूमते रहे हैं. इस सीज़न आईपीएल में कार्तिक अपने छठे फ्रेंचाइज़ी की तरफ से खेलेंगे. गौतम गंभीर को रिलीज़ करने के बाद केकेआर की टीम ने कार्तिक को इस सीज़न 7.4 करोड़ रुपए देकर खरीदा है.

आईपीएल सीज़न 11 में कार्तिक की कप्तानी की पहली परीक्षा 8 अप्रेल को विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget