एक्सप्लोरर

आखिरी मैच से पहले कपिल देव ने नेहरा को दी शुभकामनाएं

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने बुधवार को अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को उनके आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच से पहले शुभकामनाएं दी है.

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने बुधवार को अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को उनके आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच से पहले शुभकामनाएं दी है. फिरोजशाह कोटला मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को खेला जाने वाला टी-20 मैच नेहरा के करियर का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा. नेहरा इस मैच के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे.

1983 में भारत को क्रिकेट का पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल ने कहा, "हर खिलाड़ी के लिए पहला और आखिरी मैच खास होता है. कई सालों तक भारतीय क्रिकेट में अपनी सेवाएं देने के बाद नेहरा अपने घर में विदाई के हकदार हैं."

नेहरा को खेल का महान दूत बताते हुए कपिल ने कहा, "आपने देश की सेवा काफी अच्छे से की." फिरोजशाह कोटला में साइट स्क्रीन के ऊपर 'फेयरवेल आशीष नेहरा' नाम का संदेश लिखा गया है.

इस मैच के साथ ही नेहरा अपने 18 साल के लंबे करियर को अलविदा कह देंगे. उन्होंने फरवरी 1999 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था.

नेहरा का करियर चोटों से काफी प्रभावित रहा, लेकिन वह भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक रहे हैं.

सौरव गांगुली की कप्तानी में 2003 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय टीम का नेहरा हिस्सा था. इस विश्व कप में जवागल श्रीनाथ, जहीर खान और नेहरा की तिगड़ी ने भारतीय टीम की सफलता में अहम रोल निभाया था.

इसी विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और छह विकेट लिए थे. नेहरा 28 साल बाद 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
IPL के नाम पर विवाद, BCCI के खिलाफ दर्ज हुआ कोर्ट केस, अदालत का फैसला जान चौंक जाएंगे आप
IPL के नाम पर विवाद, BCCI के खिलाफ दर्ज हुआ कोर्ट केस, अदालत का फैसला जान चौंक जाएंगे आप
पाकिस्तानी खिलाड़ियों के IPL में खेलने को लेकर क्या है BCCI की पॉलिसी; आसान भाषा में जानें नियम
पाकिस्तानी खिलाड़ियों के IPL में खेलने को लेकर क्या है BCCI की पॉलिसी; आसान भाषा में जानें नियम
IPL 2026 से पहले इस दिग्गज ने छोड़ी कप्तानी, जानें अचानक क्यों लिया फैसला
IPL 2026 से पहले इस दिग्गज ने छोड़ी कप्तानी, जानें अचानक क्यों लिया फैसला

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
GATE 2026 का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे करें तुरंत चेक
GATE 2026 का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे करें तुरंत चेक
Embed widget