एक्सप्लोरर

कपिल देव बोले, 'विश्व कप में भारत के लिये मददगार होगा युवा और अनुभव का संयोजन'

पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि युवा और अनुभव के संयोजन तथा महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण भारत तीसरी बार विश्व कप जीत सकता है.

पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि युवा और अनुभव के संयोजन तथा महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण भारत तीसरी बार विश्व कप जीत सकता है. विश्व कप 30 मई से ब्रिटेन में शुरू होगा जिसमें दस टीमें एक दूसरे से राउंड रोबिन आधार पर भिड़ेंगी. भारत ने जो 15 सदस्यीय टीम चुनी है उसमें धोनी, कोहली, रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और शिखर धवन जैसे अनुभवी खिलाड़ी तथा जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव जैसे उदीयमान क्रिकेटर शामिल हैं. भारत की 1983 विश्व विजेता टीम के कप्तान कपिल ने बुधवार को एक प्रचार कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत के पास युवा और अनुभव का शानदार संयोजन है. वे अन्य टीमों से अधिक अनुभवी हैं. भारतीय टीम बेहद संतुलित है. टीम के पास चार तेज गेंदबाज, तीन स्पिनर हैं. उनके पास विराट कोहली और धोनी हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘धोनी और कोहली ने भारत की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इन दोनों का जवाब नहीं.’’ इस दिग्गज आलराउंडर ने इसके साथ ही भारत के तेज आक्रमण की भी तारीफ की और कहा कि इंग्लैंड की परिस्थतियों में वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा,‘‘हमारे पास चार तेज गेंदबाजों का होना शानदार है और वे सभी अच्छे गेंदबाज है. मुझे लगता है कि इंग्लैंड की परिस्थतियों में उन्हें गेंद को स्विंग कराने में मदद मिलेगी. इसके अलावा शमी और बुमराह जैसे गेंदबाज 145 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं. भारतीय गेंदबाज स्विंग करा सकते हैं.’’ भारत के पूर्व कोच रहे कपिल ने भविष्यवाणी की कि भारत के अलावा मेजबान इंग्लैंड और मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया भी सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि भारत जरूर शीर्ष चार में जगह बनाएगा. इसके बाद की राह मुश्किल होगी. सेमीफाइनल के बाद भाग्य तथा व्यक्तिगत और टीम प्रदर्शन आगे की राह तय करेगा.’’ कपिल ने कहा, ‘‘इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और भारत शीर्ष तीन टीमें हैं. ये टीमों अन्य टीमों की तुलना में अधिक मजबूत हैं. न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें अपने प्रदर्शन से हैरतअंगेज परिणाम दे सकती हैं. ’’ हार्दिक पंड्या की अक्सर कपिल देव से तुलना की जाती रही है. इस बारे में कपिल ने कहा, ‘‘आपको हार्दिक पंड्या पर दबाव नहीं बनाना चाहिए. वह बेहद प्रतिभाशाली है. उसे अपना नैसर्गिक खेल खेलने दो. मुझे किसी की तुलना किसी से करना पसंद नहीं है. इससे खिलाड़ी पर दबाव बनता है. ’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget