एक्सप्लोरर

Joe Root: जो रूट ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 24 साल की मेहनत पर फेरा पानी

Joe Root Test Runs: जो रूट ने इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच में 23 रन बनाने के साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर लिया है. इंग्लैंड ने पहला मैच 8 विकेट से जीता.

Joe Root Most Test Runs in Fourth Innings Sachin Tendulkar: इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया है. क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मैच में जो रूट ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है. रूट अब चौथी पारी में दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कीवी टीम के खिलाफ मैच से पूर्व जो रूट ने 48 बार चौथी पारी में बैटिंग की थी, जिनमें उनके नाम 1,607 रन थे. रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की चौथी पारी में 23 रन बनाकर इस फेहरिस्त में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है.

अब तक यह रिकॉर्ड भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने अपने 24 साल के कार्यर में चौथी पारी में खेलते हुए 60 बार बैटिंग करके 1,625 रन बनाए थे. अब जो रूट ने 49 बार चौथी पारी में बैटिंग करते हुए 1,630 रन बना लिए हैं. बताते चलें कि रूट और तेंदुलकर के अलावा ग्रीम स्मिथ और एलिस्टर कुक ऐसे 2 अन्य बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में चौथी पारी में 1,600 से अधिक रन बनाए थे. यह रिकॉर्ड इसलिए भी ऐतिहासिक और यादगार है क्योंकि रूट ने यह उपलब्धि प्राप्त करने के लिए तेंदुलकर से 11 पारी कम खेली हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

जो रूट इसी साल इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एलिस्टर कुक से आगे निकल गए थे. कुक ने अपने 161 टेस्ट मैचों के करियर में 12,472 रन बनाए थे. दूसरी ओर जो रूट इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं, जिनके अभी 12,777 रन हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में उनसे ऊपर अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक्स कैलिस और राहुल द्रविड़ हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए, जिन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाए थे.

जो रूट ने पिछले एक साल से सिर्फ टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान दिया है क्योंकि आखिरी बार उन्हें 2023 वर्ल्ड कप के दौरान वनडे मैच खेलते देखा गया था. वहीं साल 2019 के बाद उन्होंने इंग्लैंड के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है.

यह भी पढ़ें:

मोहम्मद सिराज को DSP बनने पर तेलंगाना सरकार से कितनी मिलेगी सैलरी? BCCI से इतना मिलता है वेतन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 1st ODI Weather: बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget