एक्सप्लोरर

आईपीएल सीजन-11 के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने जयदेव उनादकट

ईपीएल सीजन 11 के ऑक्शन के दूसरे दिन तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट इस साल की नीलामी में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा है. उनादकट को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स से कड़ी टक्कर मिली.

IPL Auction 2018: आईपीएल सीजन 11 के ऑक्शन के दूसरे दिन तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट इस साल की नीलामी में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा है. उनादकट को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स से कड़ी टक्कर मिली.

उनदाकट पिछले सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट की तरफ से खेले थे और सीजन के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे थे.

मनीष पांडे और लोकेश राहुल शनिवार को हुई नीलामी में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी थे. दोनों को 11-11 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. पांडे को सनराइजर्स हैदराबाद जबकि राहुल को पंजाब ने खरीदा.

वहीं पहले दिन न बिकने वाले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को दूसरे दिन दूसरे चरण की नीलामी में भी किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था, लेकिन की विशेष मांग पर उनकी तीसरी बार नीलामी हुई और दो करोड़ की आधार कीमत पर अपने साथ जोड़ लिया.

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स पिछले साल की तरह इस साल भी नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्हें 12.5 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा.

दिल्ली ने अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करते हुए न्यूजीलैंड के ट्रेंट बाउल्ट को अपने साथ जोड़ा और उनके लिए 2.2 करोड़ रुपये की कीमत अदा की.

पिछले सीजन में गुजरात लॉयन्स का हिस्सा रहे ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाई के लिए पंजाब ने 7.2 करोड़ रुपये दिए. ऑस्ट्रेलिया के ही नाथन कुल्टर नाइल को रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर ने 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा.

पिछले सीजन में हैदराबाद का हिस्सा रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बरिंदर सिंह सरण को भी पंजाब ने 2.2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा. पंजाब का हिस्सा रहे संदीप शर्मा इस सीजन में हैदराबाद के लिए खेलते नजर आएंगे जिनके लिए एक बार की विजेता ने तीन करोड़ रुपये दिए. हैदराबाद ने पिछले सीजन के अपने तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को इस बार भी अपने साथ ही रखा है.

वहीं दिल्ली ने नेपाल के संदीप लामिचाने को आधार कीमत 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा. वह आईपीएल नीलामी में बिकने वाले पहले नेपाली खिलाड़ी हैं. डेनियल क्रिस्टियन इस बार दिल्ली के लिए खेलेंगे. विजय शंकर भी इस बार दिल्ली के लिए खेलते नजर आएंगे.

अफगानिस्तान के एक और स्पिन गेंदबाज मुजीब जादरान को आईपीएल का हिस्सा बनने का मौका मिला है. मुजीब के लिए पंजाब ने चार करोड़ रुपये दिए हैं. मनोज तिवारी को भी पंजाब ने अपने साथ एक करोड़ रुपये में जोड़ा है. इस रणजी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल भी इस बार पंजाब के लिए खेलेंगे.

ज्यां पॉल ड्यूमिनी और सौरभ तिवारी भी एक बार फिर मुंबई में लौट आए हैं. इन दोनों के लिए मुंबई ने क्रमश: एक करोड़ और 80 लाख रुपये खर्च किए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज
जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget