एक्सप्लोरर

IND vs ENG: Jasprit Bumrah जल्द करने जा रहे शादी, इसलिए क्रिकेट से लिया ब्रेक

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार मार्च से खेला जाएगा. बुमराह की अनुपस्थिति में भारत के पास नए खिलाड़ियों को मौका देने का अवसर रहेगा. टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाए हुए है.

इंग्लैंड के खिलाफ आगामी चौथे टेस्ट से पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को निजी कारणों से टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था. अब यह जानकारी सामने आ रही है कि बुमराह ने खुद कुछ दिनों के लिए छुट्टी ली है क्योंकि वह जल्द ही शादी करने वाले हैं.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि बुमराह शादी करने वाले हैं और उसी की तैयारी के लिए छुट्टी ली है. सूत्र ने कहा, "बुमराह ने बीसीसीआई को बताया है कि वह शादी कर रहे हैं. शादी की तैयारियों में मदद करने के लिए छुट्टी ली है."

भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में 23 मार्च से वनडे सीरीज शुरू होनी है. भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार मार्च से खेला जाएगा. टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाए हुए है. अगर भारत यह मैच जीत जाता है या इसे ड्रॉ करा लेता है तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगा.

बुमराह चोटिल नहीं बुमराह को लेकर अटकलें चल रही थी लेकिन पता चला है कि उन्हें चोट नहीं लगी है. बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए बीसीसीआई से आराम लेने की इजाजत मांगी है, जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया. बुमराह को 2019 में चोट लगी थी और वह चार महीने तक बाहर रहे थे. उन्होंने जनवरी 2020 में वापसी की और लॉकडाउन लगने के कुछ महीने पहले तक क्रिकेट खेला.

लॉकडाउन के बाद बुमराह आईपीएल और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेले. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 36 ओवर गेंद करने वाले बुमराह ने तीन पारियों में सिर्फ 12 ओवर गेंदबाजी की. बुमराह दूसरे टेस्ट से बाहर रहे थे। उन्होंने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में छह ओवर और तीसरे टेस्ट की पहली पारी में छह ओवर गेंदबाजी की. तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं दिया गया. इस बीच क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं. बुमराह को इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 से सीरीज से आराम दिया गया था.

ये भी पढ़ें- इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ एक शतक दूर हैं विराट कोहली, रिकी पोंटिंग को छोड़ेंगे पीछे

24 साल बाद अफरीदी के इस रिकॉर्ड पर सवाल, क्या सच में शतक लगाने वाले पहले युवा खिलाड़ी हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
Watch: रोहित शर्मा के शतक पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल? वीडियो देख नहीं होगा यकीन
रोहित शर्मा के शतक पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल? वीडियो देख नहीं होगा यकीन
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा 'ऐतिहासिक' शतक, संन्यास की बात करने वालों को 15 बाउंड्री से दिया जवाब
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा 'ऐतिहासिक' शतक, संन्यास की बात करने वालों को दिया जवाब
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget