एक्सप्लोरर

बुमराह एक बेहतरीन टैलेंट हैं, समय के साथ और बेहतर होते जाएंगे: राहुल

लोकेश राहुल ने कहा है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बेहतरीन प्रतिभा के धनी हैं और समय के साथ वह और बेहतर होते जाएंगे.

जसप्रीत बुमराह फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. कारण है उनके पीठ का फ्रैक्चर. दरअसल बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया था और टीम इंडिया को 2-0 से जीत दिलाई थी लेकिन बुमराह की चोट ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका से बाहर कर दिया. अब बुमराह अपने इलाज के लिए विदेश गए हैं. चोट को लेकर कई लोग जहां बुमराह के एक्शन को दोष दे रहे हैं तो वहीं पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का ने कहा है कि उनकी चोट उनके एक्शन से नहीं लगी है और जल्द ही ठीक होकर बेहतरीन तरीके से मैदान पर वापसी करेंगे. वहीं अब टीम इंडिया के एक और खिलाड़ी ने बुमराह का सपोर्ट किया है. लोकेश राहुल ने कहा है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बेहतरीन प्रतिभा के धनी हैं और समय के साथ वह और बेहतर होते जाएंगे. राहुल और बुमराह दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. बुमराह चोट के कारण बाहर हैं तो वहीं राहुल को खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा है. राहुल ने रेड बुल द्वारा आयोजित कराए गए संवाद में कहा, "वह (बुमराह) बेहतरीन प्रतिभा के धनी हैं. वे जब भारत के लिए नहीं खेल रहे थे तभी मुझे उनके साथ खेलने का मौका मिला था. हम जूनियर स्तर पर साथ खेले हैं और वह हमेशा से उन खिलाड़ियों में रहे हैं जो क्रिकेट के लिए समर्पित औ्र प्रतिबद्ध हैं. आप उनसे पंगा नहीं ले सकते क्योंकि वह अच्छी खासी तेजी से गेंद करते हैं." उन्होंने कहा, "वह हमेशा से काफी प्रतिस्पर्धी रहे हैं. वे अभी जो देश के लिए कर रहे हैं वो शानदार है और मैं जानता हूं कि वह समय के साथ और बेहतर होते जाएंगे." सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स के साथ खेलना पसंद करेंगे. स्टोक्स ने इंग्लैंड को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. साथ ही हाल ही में खत्म हुई एशेज सीरीज में तीसरे टेस्ट मैच में बेहतरीन पारी खेल आस्ट्रेलिया के मुंह से जीत छीन ली थी. राहुल ने कहा, "उन्होंने जो किया वो अविश्वसनीय था. वो टेस्ट मैच हमेशा सबसे अच्छा टेस्ट मैच रहेगा. इस तरह की पारी खेलना शानदार है. स्टोक्स गेंदबाजी कर सकते हैं, वह शानदार फील्डर हैं. वह जहां खेले हैं वहां टीम पर गहरा प्रभाव छोड़ा है. मुझे उम्मीद है कि वे मेरी टीम के लिए खेलें. उनको अपनी टीम में शामिल करना अच्छा होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget