एक्सप्लोरर

World Cup 2019: वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन और जेसन रॉय हुए चोटिल

वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व कप 2019 के 19वें मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय चोटिल हो गए हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व कप 2019 के 19वें मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय चोटिल हो गए हैं. मोर्गन ने बताया कि उनको पीठ में समस्या है, जबकि रॉय को मांसपेशियों में खिंचाव है. चोट से जल्दी निपटने के लिए रॉय को स्कैन के लिए भेजा गया है. मोर्गन और रॉय दोनों पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पारी के दौरान चोटों के कारण मैदान छोड़ गए थे. रॉय आठवें ओवर में ही मैदान से बाहर चले गए थे जबकि मोर्गन ने 40वें ओवर में मैदान छोड़ा. इस मैच में हालांकि इंग्लैंड ने विंडीज को आठ विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड ने पहले विंडीज को 44.4 ओवरों में 212 रनों पर ढेर किया और फिर रॉय की जगह ओपनर बल्लेबाजी करने आए रूट की नाबाद 100 रनों की पारी के दम पर दो विकेट खोकर 33.1 ओवर में जीत हासिल कर ली. मैच के बाद मोर्गन ने अपनी और रॉय की चोटों को लेकर कहा, "मेरी पीठ में तकलीफ है. इस समय इसमें दर्द है. रॉय की मांसपेसियों में खिंचाव आया है. वह स्कैन के लिए गए हैं. हमें अगले 48 घंटों में देखना होगा कि उनका क्या होता है. मुझे पहले भी पीठ में तकलीफ हुई है. अगले 24 से 48 घंटे में देखते हैं कि क्या होता है. हमारी टीम में हर कोई अहम है और इस समय हम चोट नहीं चाहते." World Cup 2019 ENG v WI: रूट के शतक और आर्चर के कमाल से इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता मैच मैच को लेकर मोर्गन ने कहा, "हमने आज मैदान पर अच्छा किया. गेंदबाज अपनी रणनीति पर कायम रहे और विकेट भी काफी अच्छी थी. हमने मध्य के ओवरों में भी मौके बनाए." रूट ने न सिर्फ इस मैच में शतक जमाया बल्कि दो विकेट भी निकाले. रूट को लेकर मोर्गन ने कहा, "रूट का आज दिन बहुत अच्छा था. वो टीम का अहम हिस्सा हैं. उनमें वो बात है कि वो टीम को एक साथ रखते हैं. उनकी बललेबाजी देखने में मजा आता है." रूट का यह इस विश्व कप में दूसरा शतक है. इससे पहले वे पाकिस्तान के खिलाफ 107 रनों की पारी खेल चुके हैं. इंग्लैंड को अपना अगला मैच 18 जून को अफगानिस्तान के साथ मैनचेस्टर में खेलना है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget