एक्सप्लोरर

India Vs England 3rd Test: तीसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर को शामिल करने पर जेम्स एंडरसन का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

India Vs England 3rd Test: भारत ने सीरीज का पहला मैच पांच विकेट से गंवाया था, जिसके बाद उसने एजबेस्टन में 336 रन से जीत दर्ज की.

India Vs England 3rd Test: इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद दूसरा मुकाबला 336 रनों के बड़े अंतर से हार गई है. सीरीज के तीसरे मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने मेजबान टीम को अपने पेस अटैक में जोफ्रा आर्चर को शामिल करने की सलाह दी है. एंडरसन के अनुसार, मेजबान टीम को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को शामिल करके एक चांस लेना चाहिए. बेन स्टोक्स की अगुआई में इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में यह मुकाबला खेलेगी.

भारत ने सीरीज का पहला मैच पांच विकेट से गंवाया था, जिसके बाद उसने एजबेस्टन में 336 रन से जीत दर्ज की. यह टेस्ट इतिहास में भारत की इस मैदान पर पहली जीत रही.फिलहाल पांच मुकाबलों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है.

जोफ्रा आर्चर पिछले सप्ताह एजबेस्टन में इंग्लैंड की टीम से जुड़े थे. वह साल 2019 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले, लेकिन हाल ही में ससेक्स के लिए प्रथम श्रेणी स्तर पर लाल गेंद से वापसी की है.

एंडरसन ने 'आईसीसी' से कहा, "आप उनके ओवरों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाकर उन्हें सीरीज के आखिरी मुकाबलों में खिलाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन तब तक बहुत देर हो सकती है. मुझे लगता है कि वह खेलेंगे. उन्होंने ससेक्स के लिए एक मैच खेला है, एजबेस्टन में टीम के साथ रहे और थोड़ी गेंदबाजी भी की थी. मेरा मानना है कि उन्हें खिलाना ही चाहिए. यह मुकाबला बहुत अहम है. इसे ऐसे ही नहीं छोड़ा जा सकता."

इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने हालांकि आर्चर की वापसी की गारंटी नहीं दी है, लेकिन उन्होंने यह बताया है कि दाएं हाथ का यह खिलाड़ी फिट होकर चयन के लिए उपलब्ध है.

ब्रेंडन मैकुलम ने कहा, "जोफ्रा फिट दिख रहे हैं. वह मजबूत दिख रहे हैं. वह खेलने के लिए तैयार दिख रहे हैं. जोफ्रा भी उत्साहित हैं. वह स्पष्ट रूप से अपनी चोटों और टेस्ट क्रिकेट से बाहर रहने के दौर से गुजर चुके हैं.

उन्होंने आगे कहा, "हम सभी जानते हैं कि जोफ्रा टेस्ट क्रिकेट में क्या हासिल करने में सक्षम हैं. हमें उम्मीद है कि जब उनके लिए मौका आएगा, तो वह फिर से पहले जैसा मुकाम हासिल करने और उसमें सुधार करने में सक्षम होंगे."

एजबेस्टन टेस्ट गंवाने के कुछ घंटों बाद ही इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट के लिए 16 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया था. इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए अपने दल में तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को शामिल किया है.

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग और क्रिस वोक्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget