एक्सप्लोरर

Test Wickets Record: शेन वॉर्न का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं एंडरसन, अब महज इतने विकेट की है दरकार

James Anderson: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन फिलहाल टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 बॉलर हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में 685 विकेट पूरे कर चुके हैं.

James Anderson Test Wickets: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लिश गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने कीवी टॉप ऑर्डर को पूरी तरह बिखेर दिया. उन्होंने न्यूजीलैंड के शुरुआती तीन विकेट झटकते हुए इंग्लैंड को ड्राइविंग सीट पर ला दिया. एक ओर इंग्लैंड की टीम तो अब इस टेस्ट में जीत की ओर आगे बढ़ ही रही है, दूसरी ओर एंडरसन भी एक विशाल रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ चले हैं.

40 वर्षीय एंडरसन के टेस्ट क्रिकेट में कुल 685 विकेट हो चुके हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट का आंकड़ा छूने वाले तीसरे गेंदबाज बनने के तो करीब हैं ही, साथ ही वह सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी आने वाले हैं. इस क्रम पर फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न मौजूद हैं, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट दर्ज है. एंडरसन इस रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 24 विकेट दूर रह गए हैं. संभवतः इस जून में खेली जाने वाली एशेज सीरीज में एंडरसन ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को पीछे छोड़ सकते हैं.

तीसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं एंडरसन
एंडरसन फिलहाल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में तीसरे नंबर पर हैं. यहां पहले पायदान पर मुथैया मुरलीधरन हैं. श्रीलंका के इस लीजेंड स्पिनर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट दर्ज हैं. एंडरसन के लिए मुरलीधरन का रिकॉर्ड तोड़ना तो मुश्किल नजर आता है लेकिन वह वॉर्न का रिकॉर्ड निश्चित तौर पर तोड़ सकते हैं.

सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले फास्ट बॉलर
एंडरसन ने अपना टेस्ट डेब्यू मई 2003 में किया था. इस साल (2023) गर्मी में उनके टेस्ट करियर के 20 साल भी पूरे हो जाएंगे. फिलहाल यह दिग्ग्ज अपने करियर का 179वां टेस्ट खेल रहे हैं. अब तक उन्होंने 25.88 की बॉलिंग एवरेज से कुल 685 विकेट चटकाए हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में 32 बार 5 या 5 से ज्यादा विकेट चटका चुके हैं. 3 टेस्ट मैचों में उन्होंने 10 या 10 से ज्यादा विकेट भी लिए हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: क्या टेस्ट क्रिकेट के लायक नहीं थी नागपुर और दिल्ली की पिच? जानें ICC का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
बदल गई IND vs ENG दूसरे वनडे की टाइमिंग, 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानिए कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग
बदल गई IND vs ENG दूसरे वनडे की टाइमिंग, 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानिए कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
FIFA World Cup 2026 Closing Ceremony: टॉम क्रूज़ से रॉबी विलियम्स तक, मेटलाइफ स्टेडियम में सजेगा सितारों का महाकुंभ
FIFA फाइनल से पहले होगा हॉलीवुड और म्यूजिक स्टार्स का जलवा, टॉम क्रूज़ समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget