एक्सप्लोरर

RCB टीम के मालिक को IPL फाइनल जीतने पर हुआ कितने करोड़ का मुनाफा, यहां जानिए

RCB Team Owner Earned How Much Money: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल फाइनल जीत गई है. फाइनल मुकाबले में जीतने पर आरसीबी के मालिक को कितना प्रॉफिट हुआ और कितनी प्राइज मनी मिली, यहां जानिए.

RCB Winning Team Owner: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की मालिकाना कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) है. ये कंपनी Diageo की सहायक कंपनी है. RCB फ्रेंचाइजी की देख-रेख का काम चेयरमैन प्रथमेश मिश्रा देखते हैं, जो Diageo India  के चीफ कमर्शियल ऑफिसर हैं. प्रथमेश मिश्रा IPL 2025 में भी आरसीबी की ऑक्शन टीम का हिस्सा थे. अब आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीत लिया है.

RCB टीम को मिली प्राइज मनी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर पहला टाइटल जीता. आरसीबी को आईपीएल का टाइटल जीतने पर 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है. लेकिन इस प्राइज मनी का 30 फीसदी टैक्स में जाने के बाद 9 करोड़ 10 लाख रुपये ही टीम के खाते में जाएंगे. वहीं फ्रेंचाइजी एक टीम बनाने में करोड़ों रुपये खर्च कर देती हैं. इस सीजन सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत बने, जिन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा गया. वहीं आईपीएल की प्राइज मनी 20 करोड़ रुपये है. ऐसे में टीम के मालिकों का मुनाफा कैसे होता है, यहां जानिए.

RCB के मालिक को हुआ कितना मुनाफा?

आईपीएल केवल एक लीग नहीं, बल्कि ये टूर्नामेंट एक बिजनेस मॉडल बन गया है. टीम के मालिकों की कमाई का जरिया केवल प्राइज मनी नहीं, बल्कि इस खेल से जनरेट होने वाला रिवेन्यू है. टीम के मालिकों को मीडिया राइट्स और स्पॉन्सरशिप से भी मोटा पैसा मिलता है. RCB की जर्सी पर कई ब्रांड्स के लोगो लगे है, ये स्पॉन्सर्स भी जर्सी पर नाम छपवाने के लिए मोटी रकम देते हैं.

टीम के मालिकों के पास इन सब के अलावा टिकटों की सेल का भी एक बड़ा हिस्सा आता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मैच में बिकीं टिकट का 80 फीसदी हिस्सा टीम मालिकों के पास जाता है. आईपीएल की एक टिकट की कॉस्ट तीन हजार रुपये से लेकर तीस हजार रुपये तक भी जाती है. वहीं आईपीएल फाइनल की टिकट की कीमत लीग मैचों की टिकटों की तुलना में ज्यादा होती है.

आईपीएल का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. ये देश का सबसे बड़ा स्टेडियम है, जिसमें करीब एक लाख 35 हजार लोग मैच देख सकते हैं. अगर हम फाइनल की टिकट की कीमत 5,000 रुपये भी माने और ये मान लिया जाए कि फाइनल मैच में करीब एक लाख लोग स्टेडियम में मौजूद थे, तो टिकटों की सेल से 50 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ है. लेकिन कीमत इससे भी ज्यादा हो सकती है, क्योंकि स्टेडियम में मेन स्टैंड की प्राइज काफी ज्यादा होती हैं.

यह भी पढ़ें

बेस्ट कैच कमिंडु मेंडिस और वैभव सूर्यवंशी ने जीती चमचमाती कार; IPL 2025 में अवॉर्ड विजेता की पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे वनडे से पहले भारतीय गेंदबाज को मिली कड़ी सजा, ICC ने लिया सख्त एक्शन; ये रही वजह
दूसरे वनडे से पहले भारतीय गेंदबाज को मिली कड़ी सजा, ICC ने लिया सख्त एक्शन
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
8 विकेट गिर चुके थे, 33 गेंद में बनाने थे 80 रन; फिर नंबर 9 के बल्लेबाज ने दिलाई ऐतिहासिक जीत
8 विकेट गिर चुके थे, 33 गेंद में बनाने थे 80 रन; फिर नंबर 9 के बल्लेबाज ने दिलाई ऐतिहासिक जीत
IND vs ENG 2nd ODI Pitch Report: कैसी पिच पर होगा भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे, रनों का लगेगा अंबार या गेंदबाज मचाएंगे कहर; जानें
कैसी पिच पर होगा IND vs ENG दूसरा वनडे, रनों का लगेगा अंबार या गेंदबाज मचाएंगे कहर; जानें

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget