एक्सप्लोरर

IPL 2017: कप्तान सुरेश रैना ने गेंदबाज़ों को सुधार के लिए चेताया


IPL 2017: कप्तान सुरेश रैना ने गेंदबाज़ों को सुधार के लिए चेताया

राजकोट: पंजाब के खिलाफ 26 रनों से हार का ठीकरा कप्तान सुरेश रैना ने अपने गेंदबाज़ों के सिर फोड़ते हुए गेंदबाज़ी में सुधार की गुंजाइश बताई. सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 26वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब से मिली 26 रनों की हार के बाद गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने कहा कि टीम के गेंदबाजों को उनके खेल में सुधार की जरूरत है. रैना ने कहा कि मध्यम ओवरों में टीम के गेंदबाजों का आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है.


इस मैच में पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 189 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में सुरेश रैना की गुजरात लायंस टीम 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी.


विपक्षी टीम के घरेलू मैदान पर किंग्स इलेवन की आईपीएल-10 में यह पहली जीत है, जिसके बल पर वह अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई.


रैना ने कहा, "आप हर बार 190 का स्कोर हासिल नहीं कर सकते. गेंदबाजों को खेल में सुधार की जरूरत है. हमने आईपीएल में चार बजे खेला गया कोई भी मैच नहीं जीता है. हमारे लिए यह एक सीख है. स्पिन गेंदबाजों को सुधार की जरूरत है."


उन्होंने कहा, "नाथू को परेशानी हो गई थी और इसलिए, अंतिम बचे दूसरे ओवर में गेंदबाजी मैंने ड्वेन स्मिथ को दी. गेंदबाजों में आत्मविश्वास की कमी है. वह योजना को मैच के दिन सही से लागू नहीं कर पा रहे हैं. वह प्रशिक्षण में अच्छा करते हैं, लेकिन मैच के दिन नहीं."


इस मैच में मिली हार का दोष रैना ने विकेट पर भी दिया. उन्होंने कहा, "हमें लगा था कि हम इस लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं, लेकिन हमारी बल्लेबाजी के दौरान विकेट धीमी पड़ गईं. मोहित और संदीप शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की और हमारे लिए इस लक्ष्य को हासिल कर पाना आसान बना दिया."


रैना ने कहा, "इस स्तर पर मैं कुछ नहीं कह सकता. कुछ चोटों का भी मुद्दा है, लेकिन हमें अधिक मैच जीतने हैं. हम केवल प्रशिक्षण में ही काम नहीं कर सकते. आशा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मैच में हम एक बार टीम की तरह खेलें और जीतें."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अगला मुकाबला? जानिए पूरी डिटेल
वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अगला मुकाबला? जानिए पूरी डिटेल
'नियम अलग क्यों', हनुमा विहारी का चयनकर्ताओं पर आरोप
'नियम अलग क्यों', हनुमा विहारी का चयनकर्ताओं पर आरोप
क्रिकेट स्टेडियम में बम की खबर, दर्शकों को किया गया बाहर, पढ़िए किस्सा
क्रिकेट स्टेडियम में बम की खबर, दर्शकों को किया गया बाहर, पढ़िए किस्सा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Embed widget