एक्सप्लोरर

IPL में बनाया गया बायो बबल निशाने पर आया, रिद्धिमान साहा ने गंभीर सवाल खड़े किए

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 का आयोजन इंडिया में किया गया. लेकिन अब कई खिलाड़ी बीसीसीआई द्वारा बनाए गए बायो बबल पर बेहद ही गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. साहा पहले भारतीय हैं जिन्होंने बायो बबल पर सवाल खड़े किए.

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से मई के पहले हफ्ते में स्थगित कर दिया था. टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद से ही बीसीसीआई द्वारा बनाया गया बायो बबल सवालों के घेरे में हैं. विलियमसन समेत कई विदेशी खिलाड़ी बायो बबल को लेकर सवाल खड़े चुके हैं. इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा बायो बबल पर सवाल उठाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

साहा ने संकेत दिए हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग 14 के लिए तैयार किया गया बायो बबल पिछले साल यूएई की तुलना जितना सुरक्षित नहीं था. साहा उन खिलाड़ियों में शामिल थे जो कोविड-19 संक्रमण का शिकार हुए. इसके अलावा साहा ने मौजूदा हालात में आईपीएल के आयोजन के लिए यूएई को इंडिया से बेहतर विकल्प बताया है.

साहा ने एक इंटरव्यू में भारत में बनाए गए बायो बबल में कोरोना के मामले आने पर बात की और कहा कि अगर आईपीएल पिछले साल की तरह यूएई में होता तो बेहतर रहता. साहा ने कहा, ''इसका आंकलन करना आयोजकों का काम है. लेकिन मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि पिछले साल यूएई में हमारी ट्रेनिंग के दौरान कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, मैदानकर्मी भी नहीं.''

कोरोना से उबर चुके हैं साहा

पिछले साल यूएई में कोरोना वायरस महामारी के बीच आईपीएल का बेहद ही सफल आयोजन हुआ था. उन्होंने कहा, ''यहां लोग मौजूद रहते थे, बच्चे पास की दीवारों से झांक रहे होते थे. मैं अधिक टिप्पणी नहीं करना चाहता लेकिन हमने देखा कि 2020 में यूएई में आईपीएल कितने आराम से हो गया और फिर इस साल भारत में शुरू हुआ जब मामले बढ़ रहे थे.''

बंगाल का यह अनुभवी क्रिकेटर दिल्ली के होटल में 14 दिन क्वारंटीन में बिताने के बाद कोलकाता में अपने घर पहुंचा. साहा हालांकि इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए उपलब्ध हैं और वह जल्द ही मुंबई में इंडियन कैंप के साथ जुड़ेंगे. 

साहा ने आईपीएल सीजन 14 के बाकी बचे मैचों का आयोजन यूएई में करवाने की वकालत की है. विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि वह अब पूरी तरह उबर गया है और कोई कमजोर महसूस नहीं कर रहा.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में रचा जाएगा इतिहास, टीम इंडिया के साथ पहली बार होगा कुछ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget