एक्सप्लोरर

IPL 2022 Auctions Date: मेगा ऑक्शन को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2022 Auction Date: आईपीएल के आगामी सीज़न से पहले सभी टीमों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. जानिए अब नीलामी का आयोजन कब होगा.

IPL 2022 Auction Date: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीज़न का बिगुल बज गया है. आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन है. इससे पहले पुरानी आठ टीमों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. हालांकि, आईपीएल 2022 में दो नई टीमों की भी एंट्री होगी, और इन नई टीमों को 25 दिसंबर से पहले अपने तीन खिलाड़ियों की लिस्ट देनी होगी. इस बीच आईपीएल 2022 की मेगा ऑक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2022 की मेगा ऑक्शन दिसंबर के अंत या फिर जनवरी के पहले हफ्ते में हो सकता है. हालांकि, अभी तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर कोई औपचारिक एलान नहीं किया है.

आईपीएल 2022 में 10 टीमें लेंगी हिस्सा

बता दें कि आईपीएल 2022 में आठ के बजाय 10 टीमें हिस्सा लेंगी. लखनऊ और अहमदाबाद, आईपीएल की दो नई टीम होंगी. ये टीमें ऑक्शन पूल में से तीन-तीन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, केएल राहुल को लखनऊ की कमान सौंपी जा सकती है. 

2 अप्रैल से शुरू हो सकता है अगला सीज़न

इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि आईपीएल का अगला सीज़न 2 अप्रैल, 2022 से शुरू हो सकता है. बीसीसीआई पहले ही साफ कर चुका है कि आईपीएल का अगला सीज़न भारत में ही खेला जाएगा. वहीं सभी 10 टीमें सात-सात मैच होम ग्राउंड पर खेलेंगी और सात-सात मैच घर से बाहर खेलेंगी. 

पुरानी आठ टीमों ने जारी की रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) से पहले लीग के सभी 8 फ्रेंचाइजी ने रिटेन होने वाले अपने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है. इसी के साथ आधिकारिक तौर पर मंगलवार को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी होने के बाद खेल पंडितों की ओर से लगाए जा रहे कयासों पर भी विराम लगा. रिटेंशन प्रक्रिया के बाद इन 27 नामों ने कई मायनों में सभी को हैरान किया है. आईपीएल के कई स्टार खिलाड़ी इस बार रिटेन लिस्ट में जगह बनाने से चूक गए. वहीं कई युवा खिलाड़ियों की किस्मत चमक गई है.

सबसे ज्यादा कीमत पर रिटेन किए गए खिलाड़ियों में रोहित शर्मा के साथ रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) टॉप पर हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने स्टार ऑलराउंडर और दिल्ली कैपिटल्स ने अपने युवा कप्तान को 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. जबकि विराट कोहली (Virat Kohli) और एमएस धोनी (MS Dhoni) की सैलरी में पिछले सालों के मुकाबले कमी आई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget