एक्सप्लोरर

IPL Auction 2023: इयोन मोर्गन की भविष्यवाणी, ऑक्शन में बेन स्टोक्स को मिलेगी भारी-भरकम राशि

IPL Player Auction: इयोन मोर्गन ने कहा है कि आईपीएल नीलामी में बेन स्टोक्स को बहुत पैसा मिलने वाला है. आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुक्रवार को होगी.

IPL Mini Auction 2023: आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुक्रवार को कोच्चि में की जाएगी। इस बार के ऑक्शन के लिए 405 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से सभी 10 फ्रेंचाइजी 87 स्लॉट के लिए खिलाडियों पर बोली लगाएंगी। आईपीएल 2023 के ऑक्शन से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका कहना है आईपीएल के मिनी ऑक्शन में बेन स्टोक्स को भारी-भरकम धनराशि मिल सकती है। उनके मुताबिक, स्टोक्स में सिर्फ लीडरशिप स्किल ही नहीं बल्कि उनके पास भारी दबाव में खेलने का काफी अनुभव है।  

पंजाब किंग्स के पास मौका

ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर जियो सिनेमा से बात करते हुए इयोन मोर्गन ने कहा, पंजाब किंग्स को स्टोक्स को खरीदना चाहिए। क्योंकि उनकी उपस्थिति से पूर्व फाइनलिस्ट को फायदा होगा। उन्हें शुक्रवार को नीलामी के दौरान काफी धनराशि मिल सकती है. साल 2018 के आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने स्टोक्स को 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। तब से वह राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे। बीते सीजन वह मेंटल हेल्थ और चोट की वजह से आईपीएल में नहीं खेल पाए। जिसके चलते राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था। 

पंजाब के पर्स में 32 करोड़ से ज्यादा 

आईपीएल 2023 की नीलामी में जाने के लिए पंजाब किंग्स के पर्स में 32.2 करोड़ रुपये हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के बाद पंजाब दूसरी फ्रेंचाइजी है जिसके पर्स में इतने पैसे हैं। हैदराबाद के पर्स में 42.25 करोड़ रुपये हैं। इस दौरान इयोन मोर्गन ने कहा, स्टोक्स नीलामी में हर धनराशि के लायक हैं। उनके मुताबिक, बेन स्टोक्स बिल्कुल हर पैसे के लायक हैं। जब आप खेल के कुछ एरिया के लिए खिलाड़ी को लेने के बार में बात करते हैं जो उच्च प्रदर्शन करने वाला होता है। तब आप ऑलराउंडर्स के बारे में सोचते हैं। क्योंकि खेल के छोटे फॉर्मेट में वे काफी कारगर होते हैं। 

मोर्गन के मुताबिक, बेन स्टोक्स न केवल नेतृत्व क्षमता के साथ महत्वपूर्ण हैं। हमने हाल ही में इंग्लैंड की टेस्ट टीम के साथ देखा है। पिछले कुछ वर्षों में वह व्हाइट बॉल क्रिकेट में दबाव के दौरान भारी अनुभव लेकर आए हैं। मुझे लगता है कि इस साल पंजाब किंग्स को उनके अनुभव की सबसे ज्यादा जरूरत है क्योंकि स्टोक्स एक शानदार लीडर हैं. मुझे लगता है मिनी ऑक्शन में उन्हें बहुत पैसा मिलने वाला है. 

यह भी पढ़ें:

IPL 2023 Auction: ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स की नीलामी में वापसी, बीते साल ऑक्शन के दौरान हो गए थे बेहोश

IPL Auction 2023: आईपीएल ऑक्शन में गुजरात टाइटंस की क्या होगी रणनीति? जानें पर्स समेत बाकी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget