एक्सप्लोरर

IPL 2021: मैदान में पसीना बहाते दिखे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी, नेट प्रैक्टिस में अर्जुन तेंदुलकर आए नजर

IPL 2021 के आगाज से पहले सभी खिलाड़ी नेट प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं. इन खिलाड़ियों की कोशिश है कि बेहतर प्रदर्शन करके अपनी टीम को जीत दिलाई जाए.

मुंबईः इंडियन प्रिमियर लीग का 14वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू होगा. इस सीजन में भाग लेने वाले खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद में मैदान में पसीना बहाने में जुटे हुए हैं. इस बीच मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मुंबई के कई खिलाड़ी नेट पर पसीना बहाते हुए दिख रहे हैं. इन तस्वीरों में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी मैदान पर नजर आ रहे हैं. अर्जुन तेंदुलकर पहली बार आईपीएल में उतरेंगे उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीदा है.

नेट प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाज जयंत यादव, ऑल राउंडर अर्जुन तेंदुलकर और बल्लेबाज अनमोलप्रीमत सिंह खेलते दिखाई दे रहे हैं. इन खिलाड़ियों पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज और MI के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट ऑपरेशन जहीर खान पैनी नजर बनाए हुए दिखाई दे रहे हैं.

IPL 2021: मैदान में पसीना बहाते दिखे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी, नेट प्रैक्टिस में अर्जुन तेंदुलकर आए नजर

जहीर खान के बगल में बैठे मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच रॉबिन सिंह भी नजर आ रहे हैं लेकिन वह अपने फोन में व्यस्त हैं. इस नेट प्रैक्टिस में जसप्रीत बुमराह नहीं दिखाई दे रहे हैं. इन खिलाड़ियों की कोशिश है कि प्रैक्टिस में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ा जाए.

IPL 2021: मैदान में पसीना बहाते दिखे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी, नेट प्रैक्टिस में अर्जुन तेंदुलकर आए नजर

बता दें कि IPL 2021 शुरू होने से पहले सुनील गावस्कर ने बड़ी भविष्यवाणी की है. गावस्कर ने कहा कि हमने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को फॉर्म में आते देखा है. उन्होंने कहा है कि आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस को हराना बेहद मुश्किल काम होगा.

IPL 2021: मैदान में पसीना बहाते दिखे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी, नेट प्रैक्टिस में अर्जुन तेंदुलकर आए नजर

बता दें कि आईपीएल 2021की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी. इस मैच में पिछले साल की विजेता टीम मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ करेगी. मुंबई इंडियन्स चेन्नई में पांच, दिल्ली में चार, बेंगलुरु में तीन और कोलकाता में दो मैच खेलेगी. सभी मैच लीग स्टेज के तहत खेले जाएंगे.

IPL 2021 को लेकर सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी, मुंबई इंडियंस को हराना बेहद मुश्किल

IPL 2021: ट्रेनिंग में जुटे RCB के खिलाड़ी, कप्तान विराट कोहली जुड़ेंगे इस दिन से 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 1st ODI: 107 रनों पर गिरे 6 विकेट, फिर रूट और डॉसन ने रचा इतिहास; इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 का लक्ष्य
107 रनों पर गिरे 6 विकेट, फिर रूट और डॉसन ने रचा इतिहास; इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 का लक्ष्य
जोस बटलर का स्पेशल 'दोहरा शतक', भारत के खिलाफ पहले वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर का स्पेशल 'दोहरा शतक', भारत के खिलाफ पहले वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
टीम इंडिया के शेड्यूल में बड़ा फेरबदल! अब बांग्लादेश का होगा दौरा; जानें क्या है BCCI का प्लान
टीम इंडिया के शेड्यूल में बड़ा फेरबदल! अब बांग्लादेश का होगा दौरा; जानें क्या है BCCI का प्लान

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget