एक्सप्लोरर

IPL 2021: राजस्थान की टीम को लगा बड़ा झटका, स्टोक्स के बाद ये ऑलराउंडर भी हुआ बाहर

लिविंगस्टोन के जाने से राजस्थान रॉयल्स को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे दिग्गज खिलाड़ी चोट के चलते पहले ही आईपीएल से बाहर हो गए हैं. भारतीय कप्तान विराट कोहली भी बायो बबल को एक चुनौती वाला समय बता चुके हैं.

राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2021 के इस सीजन की शुरुआत बेहद खराब रही हैं. राजस्थान की टीम को अब तक खेले अपने तीन मैचों में से दो में हार का सामना करना पड़ा है और वो दो अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है. पहले मैच में ही टीम को बड़ा झटका तब लग गया था जब उनके स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स चोट के चलते इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. अब एक और बूरी खबर ये है कि टीम के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन भी आईपीएल बीच में छोड़कर वापिस इंग्लैंड लौट गए हैं. राजस्थान रॉयल्स ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि लिविंगस्टोन बायो बबल की थकान के चलते अपने देश लौट गए हैं.

राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बारे में जानकारी देते हुए पोस्ट किया, "लियाम लिविंगस्टोन कल देर रात अपने देश लौट गए हैं. पिछले एक साल से बायो बबल में खेलने के चलते वो बहुत ज्यादा थकान महसूस कर रहे थे. हम उनके इस निर्णय की पूरी इज्जत करते हैं और इसमें उनके साथ हैं. हम जिस तरह से भी हो सकेगा हमेशा उनका समर्थन करते रहेंगे." 

पिछले कुछ समय से खेल रहे हैं बायो बबल में क्रिकेट 

कोरोना के चलते पिछले कुछ समय से दुनियाभर में बायो बबल के नियमों के अनुसार क्रिकेट खेला जा रहा है. लियाम लिविंगस्टोन भी इस दौरान बिग बैश समेत दुनिया की कई सिरीज में बायो बबल में रहकर क्रिकेट खेलते आ रहे हैं. पिछले साल के अंत में वह दक्षिण अफ्रीका गई इंग्लिश टीम का हिस्सा थे. इसके बाद दो महीने के लिए वह बिग बैश लीग में खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे. इसके बाद वह टी20 और वन डे सीरीज के लिए इस साल भारत दौरे पर इंग्लैंड की टीम के साथ आए थे. 

बता दें कि, पिछले कुछ समय में कई खिलाड़ी बायो बबल से थकान का मुद्दा उठा चुके हैं. इस साल आईपीएल के सीजन की शुरुआत से पहले चेन्नई के जोश हेजलवुड के अलावा जोशुआ फिलिप और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी भी बायो बबल की थकान का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से हट गए थे. 

यह भी पढ़ें 

IPL 2021: इमरान ताहिर से फैन ने पूछा 'प्लेइंग 11 में कब आओगे', गेंदबाज ने दिया शानदार जवाब

CSK vs KKR: ऐसी हो सकती है चेन्नई और कोलकाता की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget