एक्सप्लोरर

SRH vs DC: भुवनेश्वर के एक ओवर में पृथ्वी ने मारे 17 रन, कहा- यकीन था चांस ले सकता हूं

इस सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइज़र्स हैदराबाद लीग स्टेज में दो बार एक दूसरे से भिड़ीं थीं. उस वक्त एक मुकाबले में दिल्ली और दूसरे में हैदराबाद को जीत मिली थी.

इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 12 के एलिमिनेटर मुकाबले में बीती रात दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को आखिरी ओवर तक चल रोमांचक मुकाबले में दो विकेटों से हराकर दूसरे क्वालिफायर मे जगह बना ली. अब फाइनल में जाने के लिए दिल्ली की टीम को 10 मई को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करना होगा. इस मुकाबले में दिल्ली की तरफ युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ ने तेज़ तर्रार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 38 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और दो छक्के भी निकले. पिछले काफी मैचों से पृथ्वी शॉ का बल्ला खामोश था, दिल्ली की टीम के लिए सही वक्त पर उन्होंने शानदार पारी खेल अपने हुनर का परचम लहरा दिया है. मुकाबले के बाद शिखर धवन ने पृथ्वी से बातचीत की. धवन से बात करते हुए पृथ्वी ने कहा कि दो तीन मैच के बाद बल्ला चला लेकिन सही वक्त पर चला. उन्होंने इस बात पर भी खुशी ज़ाहिर की कि दिल्ली की टीम टूर्नामेंट में फाइनल के एक कदम और करीब आ गई है. मुकाबले में पृथ्वी ने भुवनेश्वर कुमार के एक ही ओवर में 17 रन जड़ दिए. इस पर पृथ्वी ने कहा, “मुझे यकीन था कि इस ओवर में भुवी भाई पर चांस ले सकता हूं. काफी स्लोअर गेंदबाज़ी भी हुई, लेकिन मुझे लगा कि इस ओवर में चांस लेना चाहिए. इस सीज़न में दिल्ली और हैदराबाद लीग स्टेज में दो बार एक दूसरे से भिड़ीं थीं. उस वक्त एक मुकाबले में दिल्ली और दूसरे में हैदराबाद को जीत मिली थी. आपको बता दें कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सनराइज़र्स हैदराबाद ने दिल्ली के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था. बाद में दिल्ली की टीम ने पृथ्वी शॉ के अर्धशतक और ऋषभ पंत के 49 रनों की तूफानी पारी के दम पर हैदराबाद को दो विकेटों से हराकार क्वालिफायर-2 में प्रवेश कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget