एक्सप्लोरर

IPL 2019 CSK vs RCB: एमएस की इस चूक से फैंस हुए नाखुश, मैच के बाद धोनी ने दी सफाई

IPL 2019: चेन्नई की पारी के 19वें ओवर में धोनी ने एक नहीं बल्कि तीन-तीन बार सिंगल लेने से इन्कार कर दिया, जबकि दूसरे छोर पर विस्फोटक ऑल-राउंडर ड्वेन ब्रावो मौजूद थे.

आरसीबी के साथ सुपरसंडे को खेले गए आईपीएल के अहम मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक रन से मुकाबला गंवा बैठी. हार के बावजूद चेन्नई की टीम के कप्तान और इस मैच के हीरो रहे एमएस धोनी की जमकर तारीफ हो रही है. धोनी ने नाबाद 48 गेंदों पर 7 छक्के और 5 चौकों की मदद से 84 रनों की नाबाद पारी खेली. लेकिन कुछ फैंस मैच में धोनी के एक फैसले की आलोचना भी कर रहे हैं.

दरअसल पारी के 19वें ओवर में धोनी ने एक नहीं बल्कि तीन-तीन बार सिंगल रन लेने से इन्कार कर दिया. जबकि दूसरे छोर पर विस्फोटक ऑल-राउंडर ड्वेन ब्रावो मौजूद थे.

19वें ओवर में क्या हुआ: सीएसके की टीम को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 36 रन चाहिए थे. विराट कोहली ने नवदीप को गेंद सौंपी. धोनी 51 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि दूसरे छोर पर ब्रावो 3 गेंदों पर 5 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रहे थे.

ओवर की पहली गेंद पर धोनी ने स्वीपर कवर की तरफ शॉट खेला. लेकिन धोनी ने यहां पर एक रन लेने से इन्कार कर दिया. दूसरी गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में मारने के बाद एक बार फिर से धोनी ने ब्रावो को सिंगल लेकर स्ट्राइक नहीं दी.

इसके बाद ओवर की तीसरी नो बॉल पर धोनी ने छक्का लगाया. इसके बाद तीसरी गेंद पर धोनी ने दो रन लिए स्ट्राइक फिर अपने पास रखी. इसके बाद ओवर की चौथी गेंद को लॉन्ग ऑफ पर मारा लेकिन धोनी ने एक बार फिर से रन लेने से इन्कार कर दिया.

नवदीप सैनी लगातार ऐसी गेंद कर रहे थे कि धोनी उस पर बड़ा शॉट नहीं खेल पा रहे थे. जिसके बाद अंत में पांचवी गेंद पर जाकर धोनी ने एक सिंगल लेकर स्ट्राइक ब्रावो को दी.

लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और ब्रावो आखिरी गेंद पर आउट हो गए.

नवदीप के इस शानदार 19वें ओवर में धोनी के तीन-तीन बार स्ट्राइक नहीं बदलने की वजह से आखिरी ओवर में सीएसके के सामने 26 रनों का लक्ष्य रहा.

हालांकि मैच के बाद धोनी ने ये साफ किया कि आखिर क्यों उन्होंने आखिरी के 19वें ओवर में सिंगल नहीं लिया. धोनी ने कहा, ''अगर कोई गेंदबाज़ लगातार बैक ऑफ द लेंग्थ गेंदबाज़ी करेगा तो फिर बल्लेबाज़ के लिए मुश्किल होती है, गेंद ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आ रही थी जिसकी वजह से नए बल्लेबाज़ को खेलने में परेशानी होती.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget