एक्सप्लोरर

इस बार अब तक नहीं चला है हैदराबाद का तुरूप का इक्का

सोमवार रात सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की लगातार दूसरी हार हुई. किंग्स इलेवन पंजाब ने मोहाली में खेले गए मैच में 6 विकेट के अंतर से जीत हासिल की.

सोमवार रात सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की लगातार दूसरी हार हुई. किंग्स इलेवन पंजाब ने मोहाली में खेले गए मैच में 6 विकेट के अंतर से जीत हासिल की. सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब के सामने जीत के लिए 151 रनों का लक्ष्य रखा था. जो पंजाब ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. केएल राहुल ने 53 गेंद पर 71 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

इस सीजन में अभी सनराइजर्स की टीम का दम-खम पूरी तरह दिखा नहीं है. अब तक खेले गए 6 मैचों में से उसे 3 में जीत और 3 में हार मिली है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के कमजोर प्रदर्शन के पीछे उसके ‘ट्रंप कार्ड’ का ना चलना है. सनराइजर्स हैदराबाद का वो ट्रंप कार्ड हैं अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान. आपको याद दिला दें कि पिछले सीजन में राशिद खान की धूम थी. उन्होंने पिछले सीजन में 17 मैचों में 21 विकेट लिए थे.

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में वो दूसरी पायदान पर थे. ये राशिद खान की गेंदबाजी का ही कमाल था कि सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले सीजन में सवा सौ रनों के आस-पास के स्कोर को भी सफलता से ‘डिफेंड’ किया था. सोमवार को पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में भी राशिद खान ने किफायती गेंदबाजी तो की लेकिन वो विकेट लेने के मामले में कमजोर पड़ गए. राशिद खान ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया.

बेरंग दिख रहे हैं राशिद खान

2019 सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में राशिद खान का नंबर टॉप 15 तक में नहीं आता. अब तक खेले गए 6 मैचों में उन्होंने सिर्फ 5 विकेट लिए हैं. उनका इकॉनमी रेट जरूर 5.83 का है. जो बताता है कि दूसरी टीमों के बल्लेबाजों ने तय कर लिया है कि वो राशिद खान के खिलाफ गैर जरूरी रिस्क लेंगे ही नहीं. दिलचस्प बात ये है कि अफगानिस्तान के ही मोहम्मद नबी ने हर मायने में राशिद खान से बेहतर गेंदबाजी की है. अब तक खेले गए 4 मैचों में उन्होंने 7 विकेट लिए हैं. उनका इकॉनमी रेट 5.49 है.

यानि विकेट लेने और इकॉनमी रेट दोनों पैमाने पर मोहम्मद नबी बेहतर दिख रहे हैं. राशिद खान का दबदबा सिर्फ आईपीएल में ही नहीं है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी वो आला दर्जे के खिलाड़ी हैं. आईसीसी की रैंकिग्स में तीसरे नंबर के वनडे गेंदबाज हैं. जबकि टी-20 फॉर्मेट मे वो विश्व के नंबर एक गेंदबाज हैं. लिहाजा उनके इस कद के हिसाब से इस बार उनका प्रदर्शन फीका लग रहा है.

पिछले सीजन में थी राशिद खान की धूम

पिछले सीजन में राशिद खान की लोकप्रियता का आलम ये था कि हर किसी की जुबां पर उन्हीं का नाम था. शेन वॉर्न के बाद राशिद खान पहले ऐसे लेग स्पिनर थे जिनकी पूरे ‘क्रिकेटिंग वर्ल्ड’ में इतनी चर्चा हुई हो. जिनके सामने दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाज घबरा रहे थे. किसी भी बड़े बल्लेबाज ने राशिद खान के खिलाफ ‘अग्रेसिव’ होने या ऊटपटांग शॉट्स खेलने की कोशिश की तो जल्दी ही वो डगआउट में नजर आता था.

दरअसल राशिद खान का ऐक्शन इतना तेज है कि उनकी गेंद पकड़ी नहीं जाती थी. आम तौर पर लेग स्पिनर बीच-बीच में गुगली करता है जबकि राशिद खान ज्यादातर गुगली ही करते दिखते थे और बीच में वो लेग स्पिन भी फेंक देते थे. यही वजह है कि राशिद खान की लेग ब्रेक गेंद बड़े-बड़े बल्लेबाज भांप नहीं पाए थे. इस बार लगभग सभी टीमों के बल्लेबाज राशिद खान के खिलाफ थोड़ा सतर्क होकर खेल रहे हैं. वीडियो एनालिस्ट के जरिए हर टीम के बल्लेबाजों ने राशिद खान की गेंदबाजी ‘ट्रिक्स’ को समझ लिया है. लिहाजा वो पहले के मुकाबले उनका सामना बेहतर ढंग से कर रहे हैं. ऐसा नहीं कि राशिद खान इकलौते गेंदबाज हैं जिनका पिछले सीजन के मुकाबले प्रदर्शन खराब हुआ है. इस लिस्ट में और भी कई नाम हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
IND vs ZIM 1st T20 Playing 11: मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित प्लेइंग-XI
मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित Playing XI
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
Embed widget