एक्सप्लोरर

BLOG: आखिरी ओवर में अलग ही रंग में क्यों दिखती है धोनी की चेन्नई

चेन्नई की टीम ने अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएल में 44 जीत हासिल की है. इसमें से 25 मैच ऐसे हैं जिसमें उसने आखिरी ओवर में जीत हासिल की है.

चेन्नई की टीम ने अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएल में 44 जीत हासिल की है. इसमें से 25 मैच ऐसे हैं जिसमें उसने आखिरी ओवर में जीत हासिल की है. ये आंकड़ा अपने आप मे ये बताने के लिए काफी है कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम ‘मेंटली’ कितनी मजबूत है. उन्हें मैच जीतना आता है. आखिरी ओवरों में होने वाली गलतियों से वो दूर रहते हैं. मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में उनका पहला लक्ष्य मैच को बीसवें ओवर तक ले जाना होता है. एक बार मैच बीसवें ओवर में पहुंच गया तो उसके बाद बाजी किसी भी तरफ जा सकती है.

चेन्नई की टीम आईपीएल की शुरूआत से ही धोनी की कप्तानी में खेली है. लिहाजा इस टीम पर धोनी की छाप हमेशा दिखाई देती है. आप वनडे में भी धोनी की कप्तानी याद कीजिए. उनका पहला लक्ष्य यही होता था कि मैच को आखिरी ओवर तक ले जाया जाए. यही वजह है कि लंबे समय तक उन्हें विश्व क्रिकेट के सबसे कामयाब ‘फिनिशर्स’ में गिना जाता रहा. हम ये चर्चा आज इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इस सीजन के दूसरे मैच में भी धोनी की टीम ने आखिरी ओवर में जीत हासिल की.

दिल्ली के खिलाफ आखिरी ओवर में आसान जीत दिल्ली के खिलाफ जीत चेन्नई के लिए मुश्किल नहीं थी. उसके सामने कुल 148 रनों का लक्ष्य था. दिल्ली की टीम ने मुंबई के खिलाफ जैसी धुंआधार बल्लेबाजी कर 213 रन बनाए थे वैसा चेन्नई के खिलाफ नहीं हुआ. दसवें ओवर में जब रैना आउट हुए तब तक करीब सौ रन स्कोरबोर्ड पर जमा हो चुके थे. अब बस क्रीज पर टिककर विरोधी टीम को उलटफेर का कोई मौका दिए बिना जीत हासिल करनी थी. इसके बाद धोनी ने अपनी आदत और रणनीति के मुताबिक बगैर कोई ‘रिस्क’ लिए मैच को आखिरी ओवरों तक पहुंचाया. आखिरी दो ओवर में चेन्नई को जीत के लिए सिर्फ 11 रन चाहिए थे. उसमें से भी 19वें ओवर में 9 रन बनने के बाद आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 2 रन चाहिए थे, जो चेन्नई ने आसानी से बना लिए.

उनकी इसी सूझबूझ का नतीजा है कि अब चेन्नई की टीम के पास पहले दोनों मैचों से मिली जीत है. चेन्नई प्वाइंट टेबल में टॉप पर है. इससे पहले वाले मैच में भी धोनी की कप्तानी की जमकर तारीख हुई थी. उन्होंने जो फील्ड प्लेसमेंट की थी वो हरभजन सिंह के काफी काम आई. आपको याद दिला दें कि पहले मैच में हरभजन सिंह ने सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट लिए थे. इसमें इसमे विराट कोहली, मोइन अली और एबी डीविलियर्स का विकेट शामिल था.

ये सीजन वैसे भी धोनी के लिए है खास आईपीएल का ये सीजन वैसे भी धोनी के लिए बहुत खास माना जा रहा है. आईपीएल के तुरंत बाद भारत को इंग्लैंड में विश्व कप खेलना है. माना जा रहा है कि धोनी का वो भारतीय टीम के साथ आखिरी टूर्नामेंट होगा. धोनी 38 साल के होने ही वाले हैं. अब तक जिस तरह उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास और वनडे की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है उससे लगता नहीं कि वो विश्व कप के बाद मैदान में उतरना पसंद करेंगे. धोनी के करियर का ‘ट्रेंड’ कहता है कि वो जब वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगे तब ही आईपीएल खेलना भी छोड़ेंगे.

ऐसे में इस बात के खूब कयास लगाए जा रहे हैं कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल है. दो साल के बैन के बाद पिछले साल ही उनकी टीम की आईपीएल में वापसी हुई थी. वापसी के बाद पहले ही साल में उन्होंने अपनी टीम को चैंपियन बनाया. वो अब तक तीन बार आईपीएल में चेन्नई का परचम लहरा चुके हैं. इस सीजन में भी जो शुरूआती सूझबूझ चेन्नई की टीम में दिख रही है वो उनके लिए सकारात्मक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
WI vs PAK Test: पहले दिन पाकिस्तान पर भारी पड़ी वेस्टइंडीज, शतक के करीब हॉज
पहले दिन पाकिस्तान पर भारी पड़ी वेस्टइंडीज, शतक के करीब हॉज
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म
ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget