एक्सप्लोरर

IPL 2019, DC vs CSK: सीएसके की सधी हुई गेंदबाजी के आगे दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट के नुकसान पर बनाए 147 रन

ड्वेन ब्रावो (33/3) की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 12वें सीजन के पांचवें मैच में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट पर 147 रनों पर रोक दिया.

ड्वेन ब्रावो (33/3) की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 12वें सीजन के पांचवें मैच में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट पर 147 रनों पर रोक दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली को उसके ओपनरों पृथ्वी शॉ (24) और शिखर धवन (51) ने पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 36 रन जोड़े. दीपक चहर ने शॉ को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. शॉ ने 16 गेंदों पर पांच चौके लगाए.

शॉ के आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (18) भी टीम के 79 के स्कोर पर आउट हो गए. शिखर और अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़े. अय्यर ने 20 गेंदों पर एक छक्का लगाया.

शिखर ने ऋषभ पंत (25) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की. पिछले मैच के हीरो पंत आज अपने पिछले प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाए और टीम के 120 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. उन्हें ब्रावो ने आउट किया. पंत ने 13 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया.

ब्रावो ने इसी ओवर में कोलिन इनग्राम (2) को भी चलता किया. इसके बाद रवींद्र जडेजा ने कीमो पॉल (0) को खाता खाले बिना पवेलियन भेज दिया. ब्रावो ने अपने अगले ओवर में शिखर को टीम के 127 के स्कोर पर आउट कर दिल्ली को छठा झटका दिया.

शिखर ने 47 गेंदों पर सात चौके लगाए. शिखर के आउट होने के बाद टीम कुछ खास नहीं कर सकी और छह विकेट पर 147 रन ही बना सकी. राहुल तेवतिया ने नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से नाबाद 11 और अक्षर पटेल ने नौ गेंदों पर एक चौके की बदौलत नाबाद नौ रन बनाए.

ब्रावो के तीन विकेटों के अलावा चहर, जडेजा और इमरान ताहिर ने एक-एक विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget