एक्सप्लोरर

IPL 2019: ओरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में अब भी आगे हैं वॉर्नर और रबाडा

आईपीएल 2019 के लीग चरण में अपने-अपने देश वापस लौट चुके डेविड वार्नर और कगिसो रबाडा ओरेंज और पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे बने हुए हैं.

डेविड वार्नर और कगिसो रबाडा का आईपीएल 2019 का सफर भले ही लीग चरण में ही समाप्त हो गया लेकिन शुरुआती मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ये दोनों अब भी ‘ओरेंज कैप’ और ‘पर्पल कैप’ के प्रबल दावेदार बने हुए हैं.

वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से 12 मैचों में एक शतक और आठ अर्द्धशतकों की मदद से 692 रन बनाये. इसके बाद वह विश्व कप की तैयारियों के सिलसिले में स्वदेश लौट गये लेकिन अब भी आईपीएल के इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाली ओरेंज कैप इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के पास ही है.

वार्नर के अलावा केएल राहुल (593) और आंद्रे रसेल (510) ही मौजूदा सीजन में अभी तक 500 से अधिक रन बना पाये हैं, लेकिन इन दोनों की टीमें प्लेऑफ से बाहर हो गई है. वार्नर के लिये अभी मुंबई इंडियन्स के क्विंटन डिकॉक और दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन थोड़ी चुनौती बने हुए हैं.

डिकॉक ने 492 रन बनाये हैं और उन्हें अब अधिक से अधिक तीन मैच खेलने को मिलेंगे जिसमें 200 से अधिक रन बनाने पर ही वह ओरेंज कैप हासिल कर सकते हैं. यही स्थिति धवन की है जिनके नाम पर 486 रन दर्ज हैं. दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर (446 रन) और ऋषभ पंत (401) हर मैच में बड़ी पारियां खेलकर ही ओरेंज कैप के दावेदार बन पाएंगे.

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को मिलने वाली ‘पर्पल कैप’ अभी दिल्ली के रबाडा के पास है जिन्हें पीठ दर्द के कारण साउथ अफ्रीका ने ऐहतियात के तौर पर स्वदेश बुला दिया है. रबाडा ने 12 मैचों में 25 विकेट लिये हैं. उनकी पर्पल कैप के लिये सबसे बड़ा खतरा उनके हमवतन इमरान ताहिर बने हुए हैं जिन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से अब तक 21 विकेट लिये हैं.

प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चार टीमों में से हैदराबाद के खलील अहमद और मुंबई के जसप्रीत बुमराह ने 17-17, चेन्नई के दीपक चाहर ने 16 तथा हैदराबाद के राशिद खान और मुंबई के लेसिथ मलिंगा ने 15 -15 विकेट लिये हैं और असाधारण प्रदर्शन के दम पर वे पर्पल कैप हासिल कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
WI vs PAK Test: पहले दिन पाकिस्तान पर भारी पड़ी वेस्टइंडीज, शतक के करीब हॉज
पहले दिन पाकिस्तान पर भारी पड़ी वेस्टइंडीज, शतक के करीब हॉज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget