एक्सप्लोरर

IPL 2019 : डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरेस्टॉ के शतक के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से हैदराबाद ने आरसीबी को 118 रनों से हराया

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल सीजन-12 के 11वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर 118 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की है.

जॉनी बेयरस्टॉ (114) और डेविड वार्नर (नाबाद 100) के शानदार शतकों के बाद मोहम्मद नबी (11/4) और संदीप शर्मा (19/3) की घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन-12 11वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 118 रन से दिया.

रनों के लिहाज से बेंगलुरु की यह दूसरी सबसे बड़ी हार है. वहीं इस जीत के बाद हैदराबाद की टीम तीन मैचों में दो जीत के साथ चार अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है.

हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 231 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर बेंगलोर को 19.5 ओवर में 113 रन पर ढेर कर दिया.

हैदराबाद से मिले 232 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलोर ने 7.3 ओवर में ही 35 रन पर अपने छह विकेट गंवा दिए. इसके बाद वह इस सदमे ही उबर नहीं पाई और 19.5 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई.

बेंगलुरु के लिए कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 32 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्के की मदद से सर्वाधिक 37 रन बनाए. उनके अलावा आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे प्रयास बर्मन ने 19, उमेश यादव ने 14 और पार्थिव पटेल ने 11 रन बनाए.

कप्तान विराट कोहली तीन और एबी डिविलियर्स एक रन बनाकर आउट हुए.

इससे पहले, सनराइजर्स हैदराबाद ने जॉनी बेयरस्टो (114) और डेविड वार्नर (नाबाद 100) के शानदार शतकों की मदद से दो विकेट पर 231 रन का विशाल स्कोर बनाया. हैदराबाद को उसके दोनों ओपनर बेयरस्टो और वार्नर ने पहले विकेट के लिए 16.2 ओवर में 185 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की.

आईपीएल में पहले विकेट के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के गौतम गंभीर और क्रिस लिन ने 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ पहले विकेट के लिए 184 रन की सबसे बड़ी साझेदारी की थी.

आईपीएल में बेंगलोर के लिए अब तक के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने बेयरस्टो को आउट किया. बेयरस्टो ने 56 गेंदों पर 12 चौके और सात छक्के लगाए.

इस सीजन में बेयरस्टो शतक लगाने वाले दूसरे और वार्नर तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन ने हैदराबाद के खिलाफ 102 नाबाद शतकीय पारी खेली थी.

बेयरस्टो के आउट होने के बाद विजय शंकर (9) भी 17.3 ओवर में 202 रन के स्कोर पर दूसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हो गए. हालांकि वार्नर ने आक्रामक खेल जारी रखते हुए टीम को दो विकेट पर 231 रन के स्कोर तक पहुंचा.

आईपीएल में बेंगलोर के खिलाफ किसी भी टीम का यह दूसरा सर्वोच्च स्कोर है. इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने धर्मशाला में 2011 में बेंगलोर के खिलाफ दो विकेट पर 232 रन बनाए थे.

वार्नर का आईपीएल में यह चौथा शतक है. उन्होंने 55 गेंदों पर पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए. यूसुफ पठान ने नाबाद छह रन बनाए.

आईपीएल में यह तीसरा मौका है जब एक ही पारी में दो बल्लेबाजों में शतक जड़ा है. इससे पहले बेंगलुरु के विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने 2016 में बेंगलुरू में गुजरात लायंस के खिलाफ शतक लगाया था.

बेंगलुरु की ओर से चहल को एकमात्र विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2008 से 2025 तक, देखें पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट; एक बार पाकिस्तानी खिलाड़ी भी जीत चुका है ये अवार्ड
2008 से 2025 तक, देखें पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट; एक बार पाकिस्तानी खिलाड़ी भी जीत चुका है ये अवार्ड
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहीन अफरीदी की अजीब हरकत पर चिढ़े डेविड वॉर्नर, कहा - स्कूल के बच्चे बैठे हैं
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहीन अफरीदी की अजीब हरकत पर चिढ़े डेविड वॉर्नर, कहा - स्कूल के बच्चे बैठे हैं
IPL 2026 के पूरे टूर्नामेंट से बाहर होंगे पैट कमिंस? SRH कप्तान ने अपनी फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट
IPL 2026 के पूरे टूर्नामेंट से बाहर होंगे पैट कमिंस? SRH कप्तान ने अपनी फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 12 यात्री
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 12 यात्री
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
GLP-1 Weight Loss Drugs: GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
UP Jobs 2026: सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Embed widget