एक्सप्लोरर

MIvsCSK: किशन और सूर्यकुमार की पारी से संभला मुंबई, चेन्नई के सामने 166 का लक्ष्य

वानखेड़े में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 4 विकेट खोकर 165 रन बनाए

वानखेड़े में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 4 विकेट खोकर 165 रन बनाए. मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव (43 रन 29 गेंद), इशान किशन (40 रन 29 गेंद) और क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 41 रनों की तूफानी पारी खेली.

मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और चौथे ओवर तक टीम ने दोनों सलामी बल्लेबाज गंवा दिए.

मुंबई इंडियंस को तीसरे ओवर में ही पहला झटका लगा. टीम के लिए सनसनी कहे जाने वाले एविन लुईस बिना कोई रन बनाए दीपक चहर की गेंद पर LBW हो कर पवेलियन लौट गए. लुईस आईपीएल इतिहास में डीआरएस के द्वारा आउट करार दिए जाने पहले खिलाड़ी बने.

सरप्राइज को खत्म करते हुए कप्तान रोहित शर्मा(15) ने खुद सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई. उन्होंने वाटसन की गेंद पर आईपीएल 11 का पहला छक्का लगाया. लेकिन दो गेंद बाद 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दो विकेट गिरने के कारण टीम की रफ्तार कम हुई और 6 ओवर में सिर्फ 39 रन बने.

दो विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और इशान किशन ने मोर्चा संभाला और 8वें ओवर में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी.

इशान ने 11वें ओवर में पहली बार गेंदबाजी करने आए इमरान ताहिर का छक्के और चौके के साथ स्वागत किया. इसके बाद गेंदबाजी पर आए ब्रावो का स्वागत सूर्यकुमार यादव ने हैट-ट्रिक फोर के साथ किया. वो 43 रन(29 गेंद) की तूफानी पारी खेलने के बाद शेन वाटसन की गेंद पर हरभजन के हाथों बाउंड्री पर लपके गए.15वें ओवर में टीम को चौथा झटका लगा, 29 गेंद पर 40 रनों की पारी खेलने के बाद इशान किशन भी चलते बने. उन्हें इमरान ताहिर ने ही आउट किया.

अंतिम के ओवर में पांड्या ब्रदर्स ने तेज गति से रन बनाने की कोशिश की. दोनों ने अंतिम के पांच ओवर में क्रुणाल ने 22 गेंद में 41 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली तो हार्दिक के बल्ले से 20 गेंद पर 22 रन आए. चेन्नई की ओर से मार्क वुड सबसे मंहगे गेंदबाज रहे उन्होंने 4 ओवर में 49 रन लुटाए. चेन्नई की ओर से शेन वाटसन ने सबसे अधिक 2 जबकि दीपक और इमरान ने एक एक विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना के निशाने पर टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा
स्मृति मंधाना के निशाने पर टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
Watch: PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget