एक्सप्लोरर

MI vs KXIP: पोलार्ड पावर की बदौलत मुंबई ने पंजाब के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा

अपने चिर परिचित अंदाज में लौटे कायरल पोलार्ड की धमाकेदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा. पोलार्ड ने 23 गेंद पर 50 रन बनाए जिसमें पांच चौके और तीन बेहतरीन छक्के शामिल थे.

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मेजबान टीम ने अच्छी शुरूआत के बावजूद ‘पर्पलकैप धारी’ एंड्रयू टाई की शानदार गेंदबाजी के सामने लगातार विकेट गंवाए. लेकिन पोलार्ड और क्रुणाल पंड्या (32 रन, 23 गेंद में एक चौके और दो छक्के) ने पांचवें विकेट के लिये 65 रन की भागीदारी निभाकर टीम को 8 विकेट पर 186 तक पहुंचाया.

पावरप्ले में टाई का जलवा

सूर्यकुमार यादव (27 रन) ने अच्छी शुरूआत की. उन्होंने तीसरे ओवर में अंकित राजपूत की गेंदों को धुनते हुए दो चौके और दो छक्के से 21 रन जोड़े. मुंबई को पहला झटका एविन लुईस (09) के रूप में लगा जो टाई (चार ओवर में 16 रन देकर चार विकेट) की खूबसूरत ‘नक्कलबॉल’ पर बोल्ड हो गए.

ईशान किशन (20 रन) ने आते ही तेजी से रन जुटाने की कोशिश की. उन्होंने पांचवें ओवर में मोहित शर्मा पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग में गगनचुंबी छक्का लगाया और फिर अगली ही गेंद को भी डीप प्वाइंट पर छह रन के लिये पहुंचा दिया. इस तरह दो छक्के और एक चौके से स्कोर में 18 रन का इजाफा हुआ.

पर किशन की 12 गेंद की पारी भी जल्द समाप्त हो गयी जब टाई की ‘नक्कलबॉल’ पर मार्कस स्टोइनिस (तीन ओवर में 43 रन देकर एक विकेट) ने मिड ऑन पर उनका कैच लपका. और अगली ही गेंद पर सूर्यकुमार पवेलियन लौट गये, टाई ने फिर अपनी ‘नक्ललबॉल’ से कमाल किया जो मुंबई के भरोसेमंद बल्लेबाज के बल्ले से छूती हुई विकेटकीपर लोकेश राहुल के हाथों में समां गयी.

इस तरह मुंबई ने 59 रन पर दो अहम विकेट गंवा दिये और पावरप्ले के छह ओवर में तीन विकेट पर 60 रन बनाए. टाई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पावरप्ले में अपने दो ओवर में महज पांच रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए. इसके बाद रन गति धीमी होती रही.

नहीं चले रोहित शर्मा

अब कप्तान रोहित शर्मा (06) क्रीज पर उतरे, दर्शकों को उनसे काफी उम्मीद लगी हुई थी. रोहित भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके, राजपूत (46 रन देकर एक विकेट) की गेंद को टाइम नहीं करने से मिड ऑन पर खड़े युवराज सिंह ने उनका आसान कैच लपक लिया. टीम ने 71 रन पर चार विकेट खो दिए.

क्रुणाल और जेपी डुमिनी की जगह उतारे गए पोलार्ड के क्रीज पर आने के बावजूद तेजी से रन नहीं बन रहे थे. पहले पांच ओवर में जहां एक विकेट के नुकसान पर नौ बाउंड्री लगी तो अगले पांच ओवर में केवल एक बाउंड्री 10वें ओवर में पोलार्ड के बल्ले से लगी व तीन विकेट गिरे.

इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम की दो ‘लाइट टावर’ की बिजली गुल हो गयी जिससे कुछ देर के लिये खेल रूक गया.

पोलार्ड पावर के बाद लड़खड़ा गई टीम

बारहवां ओवर कुछ राहत लेकर आया जिसमें क्रुणाल ने स्टोईनिस की गेंदों पर लगातार दो छक्के और एक चौका जमाया जिससे 19 रन बने.

पोलार्ड ने भी हाथ खोलते हुए अक्षर पटेल की गेंद पर अपनी पारी का पहला छक्का डीप मिडविकेट में लगाया. इसके बाद पोलार्ड ने तेजी से रन जोड़ना शुरू किया. इस तरह उन्होंने और क्रुणाल ने पांचवें विकेट के लिये महज 36 गेंद में 65 रन जोड़ दिये. लेकिन स्टोईनिस ने आफ कटर गेंद में क्रुणाल का विकेट हासिल किया.

पर जैसे ही पोलार्ड ने अपना पचासा पूरा किया, वह पंजाब के कप्तान आर अश्विन की गेंद का शिकार बने. फिर अश्विन ने बीजे कटिंग के रूप में दूसरा विकेट हासिल किया. हार्दिक पंड्या (09) टाई का चौथा शिकार बने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget