एक्सप्लोरर

KKRvCSK: कार्तिक-गिल ने रोका धोनी का 'विजयरथ', केकेआर की 6 विकेट से जीत

पिछले कई मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट को एक नया फिनिशर मिल गया है. जी हां, हम बात कर रहे हैं स्टार दिनेश कार्तिक की. कार्तिक हर नए मैच के साथ और भी बड़े स्टार बनते जा रहे हैं.

नई दिल्ली/कोलकाता: पिछले कई मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट को एक नया फिनिशर मिल गया है. जी हां, हम बात कर रहे हैं स्टार दिनेश कार्तिक की. कार्तिक हर नए मैच के साथ और भी बड़े स्टार बनते जा रहे हैं.

बीती रात उनकी(नाबाद 45) और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (नाबाद 57) की सुलझी हुई पारियां चेन्नई सुपर किंग्स पर भारी पड़ गईं. इन दोनों के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने फंसे हुए मैच को छह विकेट से शानदार तरीके से जीत लिया.

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 177 रन बनाए. मेजबान कोलकाता ने इस लक्ष्य को 17.4 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.

शुभमन ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 36 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के अलावा दो छक्के लगाए. कप्तान कार्तिक ने 18 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया. दोनों ने मुश्किल समय में पांचवें विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई.

यह साझेदारी तब आई जब मेजबान टीम ने अपने चार विकेट 97 रनों पर ही खो दिए थे. क्रिस लिन ने पहले ओवर में लुंगी नगिदी पर दो शानदार छक्के जड़े, लेकिन आखिरी गेंद पर शेन वाटसन के हाथों लपके गए. उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए सुनील नरेन दूसरे छोर से आक्रामक रुख अखित्यार किए हुए थे. उन्होंने 20 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से तेजी से 32 रन बनाए.

नरेन को हालांकि के.एम. आसिफ द्वारा फेंके गए दूसरे ओवर में रवींद्र जडेजा ने दो जीवनदान दिए. इसी बीच रोबिन उथप्पा (6) को आसिफ ने ड्वायन ब्रावो का हाथों कैच करा 40 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया था. सातवें ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा ने अपनी गलती सुधारी और नरेन को ब्रावो के हाथों कैच करा चेन्नई को थोड़ी राहत दी, लेकिन नरेन जिस काम के लिए आए थे वो कर गए थे.

नितीश राणा के स्थान पर आए रिंकू सिंह 16 रनों का योगदान दे सके. यहां से शुभमन और कप्तान ने मोर्चा संभाला और अपने अंदाज में ही बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को जीत दिलाई.

इससे पहले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अंत में आकर 25 गेंदों में चार छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 43 रनों की पारी खेले टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया.

चेन्नई को एक बार फिर अच्छी शुरुआत मिली. फाफ डु प्लेसिस (27) और वाटसन (36) की सलामी जोड़ी ने टीम को पांच ओवरों में 48 के स्कोर तक पहुंचा दिया था. डु प्लेसिस अगले ओवर में पीयूष चावला की पहली गेंद पर बोल्ड हो गए.

सुरेश रैना ने वाटसन का अच्छा साथ दिया और दूसरे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की. 91 के कुल स्कोर पर वाटसन एक बड़ा शॉट मारने के प्रयास में नरेन की गेंद पर शिवम मावी को कैच दे बैठे.

सुरेश रैना अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे थे. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए, लेकिन जैसे ही वह लय पकड़ रहे थे तभी कुलदीप यादव की गेंद पर सीमा रेखा के पास मिशेल जॉनसन द्वारा लपक लिए गए. रैना ने 26 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली.

इस सीजन में बल्ले से बेहतरीन फॉर्म में चल रहे अंबाती रायुडू ने 17 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाए. रायुडू के जाने के बाद धौनी ने रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 174 तक पहुंचा दिया. इस साझेदारी में सिर्फ 12 रन ही जडेजा के थे. जडेजा का विकेट आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर गिरा.

कोलकाता के लिए चावला और नरेन ने दो-दो विकेट लिए. कुलदीप यादव को एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget