एक्सप्लोरर

DD vs MI: दिल्ली के हाथों हार कर आईपीएल से बाहर हुई डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल के 11वें सीजन के प्ले ऑफ में जगह नहीं बना सकी.

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल के 11वें सीजन के प्ले ऑफ में जगह नहीं बना सकी. दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में मुंबई को 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली के 174 रनों के जवाब में मुंबई की टीम 19.3 ओवर में 163 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. दिल्ली की जीत में स्पिन गेंदबाजों का अहम योगदान रहा.

मुंबई के हारने के बाद प्ले ऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम का फैसला चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होने वाले मुकाबले से होगा. हालाकि किंग्स को इस मैच को हर हाल में 53 रन से ज्यादा से जीत दर्ज करना होगा. अगर वो ऐसा करने में नाकाम रही तो राजस्थान प्ले ऑफ में पहुंच जाएगी.

मुंबई को पहले ही ओवर में पहला झटका लग गया. संदीप लामिछाने को बाउंड्री और छक्के से स्वागत करने वाले सूर्यकुमार यादव(12) चौथी गेंद को मिड ऑन पर खेल गए. शंकर ने शानादर कैच लेकर दिल्ली को पहले ही ओवर में जश्न का मौका दे दिया. पहले विकेट के गिरने के बाद मुंबई ने दो ओवर में सिर्फ चार रन जोड़े.

चौथे ओवर में हर्षल पटेल काफी महंगे साबित हुए. शंकर ने एविन लुईस का कैच ड्रॉफ किया और लुईस को हाथ खोलने का मौका मिल गया उन्होंने ओवर में दो चौके और एक छक्के के साथ कुल 17 रन जोड़े. लय में दिख रहे लुईस ने अगले ओवर में ग्लेन मैक्सवेल को दो छक्के और एक चौका लगाया. मुंबई ने पावर प्ले में एक विकेट खोकर 57 रन जोड़े.

पानरप्ले के बाद गेंदबाजी करने आए अमित मिश्रा ने इशान किशन को लॉग ऑफ पर कैच करा कर मुंबई को दूसरा झटका दिया. 51 पर दो विकेट गिरने के बाद पोलार्ड मैदान पर आए लेकिन मुंबई पर बैकफुट पर जाती दिखने लगी थी. लुईस अपने अर्द्धशतक से चूक गए और 48 रन की पारी खेलने के बाद अमित मिश्रा की गेंद पर स्टंप हो गए. मुंबई ने 74 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे.

मुंबई की उम्मीदों को बड़ा झटका उस वक्त लगा जब पोलार्ड संदीप की गेंद को बाउंड्री से बाहर नहीं भेज पाए और मैक्सवेल ने बोल्ट के साथ मिलकर मुंबई को 74 रन पर चौथा झटका दे दिया. बाउंड्री लगाने के बाद क्रुणाल भी संदीप की गेंद पर कैच थमा बैठे.

प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई की सारी उम्मीद चोटिल कप्तान रोहित शर्मा( रोहित फील्डिंग के वक्त कंधा चोटिल कर बैठे थे और बल्लेबाजी के लिए भी नीचे उतरे) और हार्दिक पांड्या के ऊपर थी पांड्या ने कुछ शानदार शॉट लगाए और 13वें ओवर में टीम का शतक पूरा किया. 47 रनों की साझेदारी कर जब रोहित(13) और पांड्या जीत की उम्मीद को जगा रहे थे उसी वक्त रोहित के शॉट को मैक्सवेल-बोल्ट की जोड़ी ने एक और शानदार कैच लेकर मुंबई की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया. अगले ओवर में पांड्या अमित मिश्रा की गेंद को हवा में खेल अपना विकेट गंवा बैठे. पांड्या के साथ मुंबई की उम्मीदें भी पवेलियन लौट गई.

बेन कटिंग(20 गेंद 37 रन) ने अंत में कुछ अच्छे शॉट लगाए. एक बार फिर मुंबई की उम्मीदें गुलाटियां मारने लगी. अपनी शानदार बल्लेबाजी की दम पर कटिंग मैच को अंतिम ओवर तक ले गए. अंतिम ओवर में मुंबई को जीत के लिए 18 रनों की जीत थी. गेंद हर्षल पटेल के हाथों में थी और पहली गेंद को कटिंग ने छह रनों के लिए भेज दिया. लेकिन अगली गेंद पर मिड विकेट पर लपके गए. मुंबई को चार गेंद पर 12 रन की जरूरत थी लेकिन जसप्रीत बुमराह कुछ भी कमाल नहीं दिखा पाए.

दिल्ली की ओर से लेग स्पिनर अमित मिश्रा और संदीप लामिछाने ने तीन-तीन विकेट लिए. हर्षलपटेल ने भी तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा जबकि बोल्ट ने एक सफलता हासिल की.

दिल्ली डेयरडेविल्स की पारी -

दिल्ली डेयरडेविल्स की पारी पूरी तरह से ऋषभ पंत और विजय शंकर के ईर्द गिर्द रही. बेहतरीन फॉर्म में चल रहे पंत ने 44 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और चार छक्कों की मदद से 64 रन बनाए. वहीं विजय शंकर ने 40 गेंद पर 43 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को 4 विकेट पर 174 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. दोनों ने चौथे विकेट के लिए साथ मिलकर चौथे 47 गेंद में 64 रनों की साझेदारी निभाई.

मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 29 रन देकर एक विकेट झटका. मयंक मार्कंडेय और कृणाल पंड्या को भी एक एक विकेट मिला.

प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. पृथ्वी शॉ (12) और ग्लेन मैक्सवेल ने अच्छी लय में रन जुटाना शुरू किया.

मुस्तफिजुर रहमान के पहले ही ओवर में पृथ्वी रन आउट हो गए. क्रुणाल ने जब गेंद स्टंप की ओर फेंकी तो पृथ्वी अपनी सुस्त चाल के कारण रन आउट हो गए इसके बाद स्कोर में केवल आठ रन ही जुड़े थे कि मैक्सवेल (22 रन, 18 गेंद में चार चौके) बुमराह की खूबसूरत गेंद पर बोल्ड हो गए.

पावरप्ले के छह ओवर में टीम दो विकेट पर 46 रन ही बना सकी. दिल्ली के दर्शकों को तब निराशा हुई जब कप्तान श्रेयस (06 रन) महज 10 गेंदों का सामना करने के बाद पवेलियन लौट गए. वह मार्केंडेय की गुगली को समझ नहीं सके और आसान कैच देकर अपना विकेट गंवा बैठे. दस ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 83 रन था.

स्कोर धीमी गति से आगे बढ़ रहा था, पर विजय शंकर ने 13वें ओवर में बेन कटिंग की गेंद को काफी ऊंचा उठाया जो लॉन्ग ऑन के बाहर पहुंची और दर्शकों ने तालियां बजाकर इस छक्के का स्वागत किया.

दिल्ली डेयरडेविल्स ने 12.3 ओवर में 100 रन पूरे किए. पंत ने 15वें ओवर में मुस्तफिजुर की गेंद को मिड ऑन पर छक्के के लिये भेजने के बाद अगली गेंद में दो रन जुटाये। इसी ओवर में उन्होंने अपना अर्द्धशतक पूरा किया, जिसके लिये उन्होंने 34 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के जमाए.

विजय शंकर के साथ युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक छक्के से 15 रन बनाकर नाबाद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget