एक्सप्लोरर

DD vs KXIP: घर में भी नहीं रुका दिल्ली के हार का क्रम, जीत के साथ पंजाब टॉप पर

किंग्स इलेवन पंजाब को 8 विकेट पर 143 रनों पर रोकने के बाद दिल्ली को जीत की उम्मीद थी लेकिन बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण टीम को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

लगातार हार से परेशान दिल्ली डेयरडेविल्स  घर में भी हार के क्रम को तोड़ नहीं पाई. किंग्स इलेवन पंजाब को 8 विकेट पर 143 रनों पर रोकने के बाद दिल्ली को जीत की उम्मीद थी लेकिन बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण टीम को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा. छह मुकाबलों में पांच मैच में हार के बाद दिल्ली प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे हैं जबकि एक और जीत के साथ 10 प्वाइंट लेकर किंग्स इलेवन पंजाब एक बार फिर टॉप पर पहुंच गई.

अंतिम ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी और मुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था. श्रेयस अय्यर को जीत दिलाने के लिए छक्के की जरूरत थी लेकिन मुजीब उर रहमान की अंतिम गेंद पर वो कैच थमा बैठे. अंत में दिल्ली 8 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी. इस तरह किंग्स इस सीजन में सबसे छोटे लक्ष्य को आसानी से डिफेंड कर लिया.

अब तक बल्लेबाजों के धमाल से जीतने वाली किंग्स को इस बार गेंदबाजों के कमाल से जीत मिली. छोटे से लक्ष्य को भी कप्तान आर अश्विन की अगुवाई में गेंदबाजों ने शानदार तरीके से बचाव करते हुए दिल्ली को उनके घर में भी हार से रूबरू करा दिया.

दिल्ली के लिए श्रेयस अय्यर(57) के संघर्ष को निकाल दें तो दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज डट कर नहीं खेल पाया. सबसे कम उम्र में ओपनर बल्लेबाज के तौर पर डेब्यू करने वाले अंडर 19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ 22 रनों की छोटी पारी खेल सबका दिल तो जीता लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. कप्तान गंभीर सिर्फ 4 रन बना सके तो ग्लेन मैक्सवेल 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. राहुल टेवटिया(21 गेंद में 24 रन) ने अय्यर के साथ छठे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी की उम्मीद जगाई. लेकिन एंड्र्यू टाई ने 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर उन्हें विकेट के पीछे कैच करा कर पंजाब की जीत सुनिश्चित कर दी.

पंजाब के लिए अंकित राजपुत,मुजीब उर रहमान और टाई ने दो-दो विकेट लिए जबकि बरिंदर स्रां एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा. अश्विन ने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन झटके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget