एक्सप्लोरर

CSK vs KXIP: किंग्स इलेवन पर भारी पड़े सुपर किंग्स, पंजाब की हार से राजस्थान प्ले ऑफ में

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के अंतिम लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से हरा दिया. पंजाब को प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए मुकाबले को 53 से ज्यादा रनों से जीतने की जरूरत थी लेकिन शुरुआती कोशिश के बाद टीम दौड़ से बाहर हो गई.

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के अंतिम लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से हरा दिया. पंजाब को प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए मुकाबले को 53 से ज्यादा रनों से जीतने की जरूरत थी लेकिन शुरुआती कोशिश के बाद टीम दौड़ से बाहर हो गई. पंजाब की हार के साथ राजस्थान रॉयल्स ने प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई किया. एक समय प्ले ऑफ के करीब जाती दिख रही पंजाब को पिछले पांचों मुकाबले में हार मिली.

पंजाब के 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरकिंग्स ने बल्लेबाजी में कई बदलाव किए. लेकिन अंत में सुरेश रैना (नाबाद 61) और दीपक चाहर (39) ने पांचवें विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी कर टीम को पांच गेंद पहले पांच विकेट से जीत दिला दी. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सात गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे.

रैना ने 48 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के जड़े जबकि चाहर ने 20 गेंद की अपनी पारी में एक चौका और तीन छक्के जड़े. पंजाब की ओर से अंकित राजपूत ने 19 जबकि कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने 36 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए.


इससे पहले सुपरकिंग्स ने एनगिडी (10 रन देकर चार विकेट), शार्दुल ठाकुर (33 रन पर दो विकेट) और ड्वेन ब्रावो (39 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी से पंजाब को 19.4 ओवर में 153 रन पर समेटा.

करूण नायर ने अंत में 26 गेंद में तीन चौकों और पांच छक्कों से 54 रन की पारी खेलकर पंजाब को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. उनके अलावा मनोज तिवारी (35) और डेविड मिलर (24) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी भी की.

इस जीत से सुपरकिंग्स की टीम 14 मैचों में नौ जीत से 18 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही. सनराइजर्स हैदराबाद के भी 18 अंक रहे लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण वो टॉप पर रही.

पहले क्वालीफायर में अब सुपरकिंग्स का सामना 22 मई को वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स से होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल्स एलिमिनेटर में 23 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आमने सामने होंगे.

रॉयल्स की टीम को प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए आज मुंबई इंडियन्स की हार और किंग्स इलेवन की हार या कम अंतर से जीत की दरकार थी और दोनों ही मैचों के नतीजे उनके पक्ष में रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget