एक्सप्लोरर

KXIP vs CSK: कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार एक दूसरे से भिड़ रही है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार एक दूसरे से भिड़ रही है. मुकाबला पंजाब के होम होम ग्राउंड आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इससे पहले आर अश्विन की कप्तानी वाली पंजाब की टीम को पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

वहीं सीएसकी की टीम टूर्नामेंट में लगातार दो जीत दर्ज कर चुकी है जबकि तीसरे मुकाबले में सीएसके चाहेगी कि पंजाब को हराकर जीत की हैट्रिक लगाए.

पंजाब की समस्या -

पंजाब के लिए चिंता की बात यह है कि टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अबतक पूरी तरह से नाकाम रहे हैं. खास तौर से युवराज सिंह बल्लेबाजी में पूरी तरह से फेल रहे हैं. पिछले दो मैचों में युवराज के बल्ले से सिर्फ 16 रन निकले हैं. वहीं घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले मयंक अग्रवाल दो मैचों में 20 रन ही बना पाए हैं जबकि टीम के पास क्रिस गेल जैसे ओपनर बल्लेबाज मौजूद है कभी खेल को पलट सकते हैं.

मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए एरॉन फिंच टीम के साथ जुड़ चुके हैं लेकिन पिछले मैच में वो कुछ खास नहीं कर सके.

सीएसके के हौसले बुलंद

वहीं दूसरी तरफ सीएके की टीम दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी है. कप्तान धोनी चाहेंगे कि तीसरे मुकाबले में पंजाब को हराकर जीत की हैट्रिक लगाए. पिछले दो मैचो में टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने टीम को मुश्किल से निकाल जीत दिलाई है ऐसे में तीसरे मैच में कप्तान धोनी नहीं चाहेंगे टीम में फिर से किसी मुश्किल में आए.


टॉस - सीएसके के कप्तान धोनी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

बदलाव - किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में दो बड़े बदलाव हुए हैं. टूर्मामेंट में पहली बार क्रिस गेल पंजाब की जर्सी में नजर आएंगे. गेल को मार्कस स्टयॉनिश की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है वहीं अक्षर पटेल की जगह टीम में बरिंदर सरन को जगह दी गई है.

वहीं सीएसके की टीम में सुरेश की जगह मुरली विजय को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है.

टीम -

किंग्स इलेवन पंजाब - क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, एरॉन फिंच, युवराज सिंह, करुण नायर, बरिंदर सरन, एंड्रयू टाय, आर अश्विन, मुजीब उर रहमान, मोहिक शर्मा.

सीएसके - शेट वाटशन, अंबाटी रायडू, मुरली विजय, धोनी, सैम विलिंग्स, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चहर, हरभजन सिंह, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget