एक्सप्लोरर

IPL 2018 : करिश्माई कप्तान के साथ एक बार फिर खिताब जीतने उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास की सबसे सफल टीम की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स का नाम सबसे पहले आता है. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली इस टीम ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता है तो वहीं लगभग हर बार प्लेऑफ में जगह बनाई है.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास की सबसे सफल टीम की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स का नाम सबसे पहले आता है. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली इस टीम ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता है तो वहीं लगभग हर बार प्लेऑफ में जगह बनाई है. चेन्नई दो साल बैन के बाद आईपीएल में वापसी कर रही है, ऐसे में उसकी चुनौती अपने पुराने रूतबे को बनाए रखने की है.

फ्रेंचाइजी ने इस बार अधिकतर अपने वही खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा है जो दो साल पहले टीम में थे. टीम की कप्तानी एक बार फिर करिश्माई कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के हाथों में हैं. उनके अलावा सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा को टीम ने रिटने किया था.

वेस्टइंडीज के ड्वायन ब्रावो को फ्रेंचाइजी ने राइट टू मैच के जरिए अपने पास ही रखा.

इसके अलावा टीम ने इस बार टीम में हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर शेन वाटसन को टीम में शामिल किया है.

वहीं मुरली विजय, केदार जाधव, साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस जैसे धुरंधर खिलाड़ी हैं.

दो बार की विजेता के पास गेंदबाजी में अच्छी खासी ताकत है. टीम में युवा तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर, मार्क वुड और साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिदी हैं.

पिछले सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के लिए खेलने वाले दीपक चहर, के.एम. आसिफ और मोनू सिंह के रूप में अच्छी बेंच स्ट्रेंथ है.

स्पिन विभाग में हरभजन और ताहिर टीम के मुख्य हथियार हैं वहीं बैकअप में कर्ण शर्मा के रूप में अच्छा विकल्प है.

टीम की ताकत उसका संयोजन है जो धोनी जैसे कप्तान के साथ और बेहतर लग रहा है. हालांकि इस टीम की एक कमजोरी यह है कि इसके 25 खिलाड़ियों में 11 खिलाड़ी 30 से ज्यादा उम्र के हैं जो खेल के छोटे प्रारुप में उसे दिक्कत दे सकते हैं.

टीम : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, केदार जाधव, ड्वायन ब्रावो, कर्ण शर्मा, शेन वाटसन, शार्दूल ठाकुर, अंबाती रायुडू, मुरली विजय, हरभजन सिंह, फाफ डु प्लेसिस, मार्क वुड, सैम बिलिंग्स, इमरान ताहिर, दीपक चहर, लुंगी नगिदी, के.एम. आसिफ, एन. जागाडेसान, कनिष्क सेठ, मोनू सिंह, ध्रूव शोरे, क्षितिज शर्मा, चैतन्य बिश्नोई.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
PAK vs SL: पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget