एक्सप्लोरर

IPL 11: आखिरी लीग मुकाबले में चेन्नई से पांच विकेट से हारकर प्लेऑफ से बाहर हुई पंजाब

पंजाब की इस हार से राजस्थान रॉयल्स अब प्लेऑफ में पहुंच गई है. राजस्थान से पहले सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन के नॉकआउट चरण में पहुंच चुकी है.

पुणे: सुरेश रैना (नाबाद 61) और दीपक चहर (39) की उपयोगी पारियों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से हराकर उसे प्लेऑफ से बाहर कर दिया. यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब को 19.4 ओवर में 153 रन पर समेट दिया और फिर 19.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. ये चार टीमें प्लेऑफ में पहुंची पंजाब को प्लेआफ में पहुंचने के लिए इस मैच को 53 या उससे अधिक रनों से जीतना था लेकिन टीम ऐसा न कर सकी और उसे अपने आखिरी लीग मैच में हार के साथ टूर्नामेंट को अलविदा कहना पड़ा. पंजाब की इस हार से राजस्थान रॉयल्स अब प्लेऑफ में पहुंच गई है. राजस्थान से पहले सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन के नॉकआउट चरण में पहुंच चुकी है. वहीं गत चैंपियन मुंबई इंडियंस भी दिल्ली डेयरडेविल्स के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. पंजाब से मिले 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरूआत खराब रही और टीम ने 27 रन के अंदर ही अंबाती रायुडू (1), फॉफ डु प्लेसिस (14) और सैम बिलिंग्स (0) का विकेट गंवा दिया. इन तीन विकेटों में से दो विकेट अंकित राजपूत ने हासिल किए. चेन्नई को चौथा झटका 58 के स्कोर पर हरभजन सिंह (19) के रूप में लगा. हरभजन ने 22 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया. रैना ने डु प्लेसिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 24, हरभजन के साथ चौथे विकेट के लिए 31, दीपक चहर (39) के साथ पांचवें विकेट के लिए 56 और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 16) के साथ छठे विकेट के लिए 45 रन की अविजित साझेदारी की. पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई पंजाब चेन्नई का पांचवां विकेट 114 के स्कोर पर चहर के रूप में गिरा. चहर ने 20 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्के लगाए. चहर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए धौनी ने सात गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया. रैना ने 48 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए. पंजाब की ओर से अंकित राजपूत और कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो जबकि मोहित शर्मा ने एक विकेट हासिल किए.  इससे पहले, लुंगी नगीदी (10 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर चेन्नई पंजाब को 19.4 ओवर में 153 रनों पर समेट दिया. खाता भी नहीं खोल पाए क्रिस गेल चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पंजाब की शुरूआत ठीक नहीं रही और विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल खाता खोले बिना नगीदी की गेंद पर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी को कैच दे बैठे. टीम ने अपना दूसरा विकेट एरॉन फिंच (4) के रूप में गंवाया. इसके दो रन बाद ही नगीदी ने शानदार फार्म में चल रहे लोकेश राहुल (7) को अपना दूसरा शिकार बनाया. 16 रन के अंदर ही तीन विकेट गिरने के बाद मनोज तिवारी (35) और डेविड मिलर (24) ने चौथे विकेट के लिए 60 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की. करूण नायर ने बनाए 54 रन तिवारी टीम के 74 के स्कोर पर आउट हुए. उन्होंने 30 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया. तिवारी के आउट होते ही मिलर भी चलते बने. उन्होंने 22 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया.  करूण नायर (54) ने अक्षर पटेल (14) के साथ छठे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की. पटेल टीम के 116 के स्कोर पर छठे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. पंजाब ने 132 के स्कोर पर अपना सातवां और आठवां विकेट खोया. नगीदी ने चार ओवर में दिए मात्र 10 रन  नायर नौवें बल्लेबाज के रूप में टीम के 150 के स्कोर पर आउट हुए. उन्होंने 26 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्के लगाए. इसके बाद शार्दूल ठाकुर ने अंकित राजपूत को 19.4 ओवर में 153 के स्कोर पर आउट कर पंजाब को पूरे ओवर भी नहीं खेलने दिया. पंजाब ने आखिरी चार ओवर में 42 रन बटोरे और पांच विकेट गंवाए. चेन्नई के लिए नगीदी ने चार ओवर में एक मैडन रखते हुए मात्र 10 रन दिए और चार विकेट हासिल किया. इसके अलावा ठाकुर और ड्वेन ब्रावो ने दो-दो जबकि दीपक चहर और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget