एक्सप्लोरर

KKR vs RCB: 'कमजोर केकेआर' के सामने आरसीबी की मजबूत चुनौती

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के तीसरे मुकाबले में रविवार को दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना मजबूत मानी जा रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ होगा. केकेआर नए सीजन में दिनेश कार्तिक की कप्तानी में तीसरे जीत की तलाश शुरू करेगी तो वहीं आरसीबी अपने पहले खिताब की.

केकेआर पूर्व कप्तान गौतम गंभीर के बिना नई पहचान बनाना चाहेगी और ऐसे में रविवार को खचाखच भरे ईडन गार्डन्स में दर्शक अगर आरसीबी की जर्सी पहने विराट कोहली के लिए तालियां बजाते हैं तो कोई हैरानी नहीं होगी.

इस मुकाबले से पहले आरसीबी के खिलाफ केकेआर का रिकॉर्ड 12-9 का है. जीत प्रतिशत ज्यादा होने के बावजूद भी केकेआर के बल्लेबाजी कोच साइमन कैटिच ने आरसीबी के मुकाबले अपनी टीम को ‘ कमजोर’ बताया.

केकेआर के सामने कई चुनौतियां

श्रीलंका में हाल ही में खेले गये टी-20 ट्राई सीरीज के फाइनल में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपने प्रदर्शन से केकेआर के समर्थकों का भरोसा बढ़ाया है. उनके सामने टीम को दो बार 2012 और 2014 में चैम्पियन बनने वाले गंभीर से बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती होगी.

टीम के सामने कई चुनौतियां है जिसमें कमजोर मिडिल ऑर्डर के साथ सही संतुलन बनाने के अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के हटने के बाद कमजोर हुए गेंदबाजी आक्रमण से निपटना भी शामिल है.

कैसी है केकेआर की टीम

कार्तिक के पास रिंकू सिंह के अलावा अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे शुभमान गिल, शिवम मावी और कमलेश नागरकोटि जैसे युवा खिलाड़ी हैं.

केकेआर की टीम रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, आंद्र रसेल, सुनील नारायण, पीयूष चावला और कुलदीप यादव पर काफी निर्भर रहेगी.

टीम की सपोर्ट स्टाफ पुरानी जिसमें मुख्य कोच जैक कैलिस 2011 से केकेआर के साथ है. कैटिच नए कप्तान का मार्गदर्शन और समर्थन करेंगे.

लिन और रसेल चोट से वापसी कर रहे तो वही नारायण ने संदिग्ध गेंदबाजी का एक्शन का आरोप लगने के बाद उसमें बदलाव किया है। स्टार्क की गैर मौजूदगी में दिग्गज मिशेल जॉनसन पर टीम की तेज गेंदबाजी का दारोमदार होगा. आर विनय कुमार का आईपीएल में कोई खास प्रदर्शन नहीं रहा है.

स्टार्क की जगह टीम में शामिल हुए टॉम कुर्रेन ने भारत में अभी तक मैच नहीं खेला है.

केकेआर यहां एक बार फिर पिछले साल के प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी. जब टीम ने पहले मैच में आरसीबी को महज 49 रन पर आउट कर जीत दर्ज की थी तो वहीं दूसरे मुकाबले में नारायण की 17 गेंद में 54 रन की पारी के बूते आरसीबी को शिकस्त दी थी.

कोहली-डीवीलियर्स की जोड़ी पर टिकी आरसीबी की उम्मीद

आरसीबी के लिए अच्छी बात यह है कि कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर कोहली का कद पिछले एक साल में काफी बड़ा हुआ है. भारतीय कप्तान मौजूदा सीजन का खिताब जीत कर साल का अंत शानदार तरीके से करना चाहेंगे.

कोहली और एबी डिविलियर्स एक बार फिर टॉप ऑर्डर को मतबूती प्रदान करेंगे. दोनों ने मिल कर 53 पारियों में 2,212 रन जोड़े है जिसमें सात शतकीय साझेदारी शामिल हैं.

टीम:

केकेआर : दिनेश कार्तिक (कप्तान), क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, आंद्रे रसेल, नीतीश राणा, सुनील नारायण, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, कमलेश नागरकोटी, शिवम मवी, मिशेल जॉनसन, शुभमान गिल, विनय कुमार, रिंगू सिंह, कैमरन डेल्पोर्ट, जैवन शियरलेस, अपूर्व वानखेड़े, इशंक जग्गी और टॉम कुर्रेन.

आरसीबी: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, क्रिस वोक, यजवेंद्र सिंह चहल, उमेश यादव, ब्रेंडन मैकुलम, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, क्विंटन डि कॉक, मोहम्मद सिराज, कोलीन डे ग्रैंडहाम, कोरी एंडरसन, एम अश्विन, पार्थिव पटेल, मोईन अली, मनदीप सिंह, मानन वोहरा, पवन नेगी, टिम साउथी, कुलवंत खेजरोलिया, अनिकेत चौधरी, पवन देशपांडे, अनिरुद्ध जोशी.

मैच शाम आठ बजे से खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Live: भारत की धुआंधार शुरुआत, संजू ने शुरू की कुटाई; 248 का है लक्ष्य
Live: भारत की धुआंधार शुरुआत, संजू ने शुरू की कुटाई; 248 का है लक्ष्य
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
भारत के किस क्रिकेटर का है सबसे महंगा घर? कीमत उड़ा देगी होश
भारत के किस क्रिकेटर का है सबसे महंगा घर? कीमत उड़ा देगी होश

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget