एक्सप्लोरर

MIvsDD: पूरी टीम के दमदार खेल से मुंबई की दिल्ली पर 146 रनों से जीत


MIvsDD: पूरी टीम के दमदार खेल से मुंबई की दिल्ली पर 146 रनों से जीत

नई दिल्ली: लाजवाब गेंदबाज़ी और दिल्ली की बेहद खराब बल्लेबाज़ी की मदद से मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 146 रनों से हराया. दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ इस बड़ी जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 10 के प्लेऑफ्स में क्वालीफाइ करने वाली पहली टीम बन गई है. मुंबई के बल्लेबाज़ों ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए विशाल 212 रन बनाए. जिसके जावब में दिल्ली की टीम महज़ 66 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. 


213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम को पहली ही गेंद पर संजू सैमसन(0 रन) के रूप में बहुत बड़ा झटका लगा. संजू पिछले मैच में दिल्ली के हीरो रहे थे लेकिन इस बार उनका बल्ला नहीं चला. पहले विकेट के बाद दूसरे ओवर में मलिंगा की गेंद श्रेयस अय्यर भी महज़ 3 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए. पहले 2 ओवर में शुरूआत झटकों से उबरने की कोशिश करते-करते चौथे ओवर में ही जसप्रीत बुमराह ने पिछले मैच में सुपरहीरो रिषभ पंत को शून्य के स्कोर पर वापस पवेलियन भेज दिया. 


शुरूआत में इन स्टार बल्लेबाज़ों के विकेट के बाद दिल्ली संभलती उससे पहले ही हरभजन सिंह ने आकर करूण नायर(21 रन) को वापस पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. नायर के बाद एंडरसन(10 रन), मलिंगा का दूसरा शिकार बने. उसके बाद मार्लेन सैमुएल्स(1 रन) मलिंगा को कर्ण शर्मा ने मैदान से बाहर भेज दिया. इसके बाद इन दोनों स्पिनरों की जोड़ी ने कमिंस(10 रन), रबाडा(0 रन) और शमी(7 रन) को आउट कर दिल्ली को करारी हार दी. 


मुंबई के गेंदबाज़ों ने ऐसी लाजवाब गेंदबाज़ी की कि दिल्ली के पास बुरी तरह से बिखर जाने के और कोई विकल्प नज़र नहीं आया. लसिथ मलिंगा ने अपने 2 ओवरों के स्पेल में महज़ 5 रन देकर 2 विकेट चटकाए. कर्ण शर्मा ने 3 ओवरों में 11 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा हरभजन ने भी 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. मैक्कलेनेघन और बुमराह को 1-1 विकेट मिला.   


इससे पहले वेस्टइंडीज के दो तूफानी बल्लेबाजों लेंडस सिमंस (66) और केरन पोलार्ड (नाबाद 63) की आतिशी पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स के सामने जीत के लिए 213 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था.


सिमंस और पोलार्ड ने अपने पैर जमाने के बाद दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. पोलार्ड को आज मुंबई ने ऊपर भेजा था जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया. वह नौवें ओवर में पार्थिव पटेल (25) के आउट होने के बाद आए थे. तब से वह एक छोर पर खड़े रहे और लगातार तेजी से रन बनाते रहे. उन्होंने अपनी नाबाद पारी में 35 गेंदें खेलीं और पांच चौके तथा चार छक्के लगाए.


अंत में हार्दिक पांड्या ने उनका अच्छा साथ दिया और 14 गेंदों में एक चौके तथा तीन छक्कों की मदद से 29 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने पोलार्ड के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रन जोड़े.


पैट कमिंस द्वारा फेंक गए आखिरी ओवर में इन दोनों बल्लेबाजों ने 23 रन बटोर मुंबई को 200 का आंकड़ा पार कराया. पांड्या ने आखिरी ओवर में दो छक्के और पोलार्ड ने दो चौके जड़े.


अपने स्वभाव के मुताबिक मुंबई ने अच्छी शुरूआत की. हालांकि शुरू के तीन ओवरों में मुंबई की टीम 18 रन ही जोड़ पाई थी. लेकिन इसके बाद पार्थिव पटेल के साथ जोस बटलर की गैरमौजूदगी में पारी की शुरूआत करने उतरे सिमंस ने मोर्चा संभाला और बड़े शॉट्स खेलने शुरू किए. दोनों ने 5.4 ओवर तक टीम को 50 के आंकड़े तक पहुंचा दिया था. विकेट के लिए तरस रही दिल्ली को लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने पहली सफलता दिलाई.


पटेल के जाने के बाद सिमंस ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके लिए उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया.इसके बाद उन्होंने इसी ओवर में मिश्रा पर दो लगातार छक्के जड़े.उनकी पारी का अंत कोरी एंडरसन ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर किया. सिमंस ने 43 गेंदें खेलीं और चार छक्के तथा पांच चौके लगाए.


दूसरे छोर पर खड़े पोलार्ड ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी और तेजी से रन बटोरे. कप्तान रोहित शर्मा (10) बल्ले से एक बार फिर नाकाम रहे. उन्हें कागिसो रबाडा ने मिश्रा के हाथों कैच करा दिल्ली को थोड़ी राहत दी. पोलार्ड ने रोहित और सिमंस के साथ 37-37 रनों की साझेदारी की.


पोलार्ड ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका मार अपना पचासा पूरा किया. इसके लिए उन्होंने 29 गेंदें ली. दिल्ली के लिए कमिंस सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने कोटे के चार ओवरों में 59 रन दिए और एक भी सफलता उनके हाथ नहीं लगी. वापसी कर रहे कप्तान जहीर खान सबसे किफायती रहे. उन्होंने चार ओवरों में 29 रन दिए. उनके हिस्से एक भी विकेट नहीं आया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget