एक्सप्लोरर

GLvsDD: पंत-सैमसन की 'दहाड़' से डर टूर्नामेंट से बाहर हुए लायंस


GLvsDD: पंत-सैमसन की 'दहाड़' से डर टूर्नामेंट से बाहर हुए लायंस

नई दिल्ली: रिषभ पंत और संजू सैमसन की आतिशी पारी की बदौलत दिल्ली ने आईपीएल 10 का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज़ करते हुए गुजरात को बाहर का रास्ता दिखाया. दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला मैदान में 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने दमदार तरीके से महज़ 18 ओवरों में लक्ष्य को 7 विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया. इसके साथ ही आईपीएल सीज़न 10 में ये सबसे सफल रनचेज़ भी बन गया.


टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात लायंस ने दिल्ली के सामने विशाल 208 रन बनाए. जिसके जवाब में उतरी दिल्ली की टीम को शुरूआत में ही कप्तान करूण नायर के रूप में बड़ा झटका लगा. नायर 10 रन बनाकर प्रदीप सांगवान की गेंद पर विकेटों के पीछे दिनेश कार्तिक को कैच थमा बैठे. गुजरात को जिस शुरूआती झटके की तलाश थी उन्हें वो मिला. लेकिन इसके बाद दिल्ली की पारी में असली तूफान आना बाकी था. 


रिषभ पंत और संजू सैमसन की स्टाइलिश जोड़ी ने मिलकर महज़ 63 गेंदों में 143 रनों की साझेदारी कर दिल्ली की टीम को मुकाबले में एकतरफा जीत की तरफ बढ़ा दिया. इन दोनों बल्लेबाज़ों की साझेदारी गुजरात की पारी में रैना और कार्तिक की साझेदारी पर भारी पड़ी. दूसरे विकेट के लिए टीम का स्कोर 167 रनों तक पहुंचा लेकिन उसके बाद एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में संजू, जडेजा की गेंद पर फॉक्नर को कैच थमा बैठे. संजू ने 31 गेंदों में 7 छक्कों के साथ 61 रन बनाए. 


संजू के विकेट के बाद भी रिषभ पंत का आतिशी सिलसिला जारी रहा. लेकिन आकर्षक पारी खेलने वाले रिषभ पंत अपने पहले आईपीएल शतक से महज़ 3 रनों से चूक गए. बासिल थम्पी की बाहर जाती हुई गेंद पर पंत बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में विकेटकीपर को कैच थमा बैठे. पंत ने 43 गेंदों में 9 छक्के और 6 चौको के साथ शानदार 97 रन बनाए. 


इन दोनों बल्लेबाज़ों के बाद श्रेयर अय्यर ने कोरी एंडरसन के साथ मिलकर टीम को जीत के पार पहुंचाकर प्लेऑफ्स में अपने पहुंचने की उम्मीदों को ज़िंदा रखा. 


गुजरात लायंस के लिए सांगवान, थम्पी और जडेजा ने 1-1 विकेट चटकाए. 


इससे पहले कप्तान सुरेश रैना और दिनेश कार्तिक के आतिशी अर्धशतकों की मदद से गुजरात ने दिल्ली के सामने 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी गुजरात की टीम के लिए कप्तान रैना और कार्तिक के अलावा अंतिम ओवरों में एरॉन फिंच की अहम पारी ने टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया लेकिन वो स्कोर भी दिल्ली के सामने छोटा साबित हुआ.


मैदान पर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी गुजरात की शुरूआत बेहद खराब रही. पारी के दूसरे ओवर में ही गुजरात ने लगातार दो गेंदों पर ब्रैंडन मैक्कलम(1 रन) और ड्वेन स्मिथ(9 रन) के बड़े विकेट गंवा दिए. लेकिन शुरूआत झटकों के बाद मैदान पर उतरी कप्तान रैना और दिनेश कार्तिक की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए महज़ 72 गेंदों पर 133 रन जोड़कर दिल्ली की मुश्किलें बढ़ा दी. 77 रनों की लाजवाब पारी खेलने के बाद कप्तान रैना रन-आउट होकर वापस लौटे. रैना के विकेट के कुछ देर बाद ही दिनेश कार्तिक(65 रन) भी कमिंस का शिकार बन गए. 


इन दोनों के विकेट के बाद एरॉन फिंच ने कुछ अच्छे हाथ दिखाते हुए 27 रनों की पारी खेली और आउट हो गए. अंतिम ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाते हुए रविन्द्र जडेजा ने टीम के 208 रनों के विशाल स्कोर में मदद की.  


दिल्ली की टीम को शुरूआती ओवरों से ही कुछ कैच छोड़ने का खामियाज़ा भुगतना पडा. लेकिन अंतिम के ओवरों में दिल्ली की टीम ने अच्छी गेंदबाज़ी करते हुए मैच में वापसी की. 


दिल्ली के लिए पेट कमिंस ने लाजवाब गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवरों में महज़ 30 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. कगीसो रबाडा ने भी अंतिम आवरों में लाजवाब प्रदर्शन करते हुए 4 ओवरों में 28 रन खर्चते हुए 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा कोरी एंडरसन ने भी अंतिम ओवर में जेम्स फॉक्नर का बड़ा विकेट चटकाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों; जानें तारीख और वेन्यू
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर
'धर्मेन्द्र प्रधान से पहले गौतम गंभीर का इस्तीफा...', Student Protest के बीच उठी कोच गंभीर को हटाने की मांग
'धर्मेन्द्र प्रधान से पहले गौतम गंभीर का इस्तीफा', स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच उठी कोच गंभीर को हटाने की मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget