एक्सप्लोरर

INDvsAUS: माइक हसी बोले, 'ऑस्ट्रेलिया को घर में हराना कठिन, भारत को खलेगी हार्दिक पांड्या की कमी'

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज माइक हसी को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में उसे हराना आसान काम नहीं है, बल्कि भारत को पांड्या की कमी खलेगी.

मजबूत टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई भारतीय टीम से इस बार सभी को उम्मीद है कि वो ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराकर लौटेगी. लेकिन इस सीरीज़ की शुरुआत से पहले मुश्किल वक्त से गुज़र रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को उनके ही दिग्गज माइक हसी का समर्थन मिला है और उन्होंने कहा है कि भारत के लिए ये सीरीज़ आसान नहीं होगी. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय टीम हार्दिक पांड्या को इस सीरीज़ में मिस करेगा.

आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी का मानना है कि भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में हरफनमौला हार्दिक पंड्या की कमी खलेगी. टेस्ट श्रृंखला छह दिसंबर को एडीलेड में शुरू होगी.

पंड्या को सितंबर में एशिया कप के दौरान कमर के निचले हिस्से में चोट लगी थी.

हसी ने इंटरव्यू में कहा,‘‘हार्दिक काफी प्रतिभाशाली है और मुझे यकीन है कि आस्ट्रेलियाई हालात में वह बेहतरीन प्रदर्शन करता. उसके हरफनमौला खेल से टीम को संतुलन मिलता है. उसकी कमी भारत को जरूर खलेगी।’’

सितारों के बिना उतर रही आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पास श्रृंखला जीतने का मौका है लेकिन ‘मिस्टर क्रिकेट ’ को यकीन है कि मेजबान टीम का अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण भारतीय युवा बल्लेबाजों को परेशान करेगा.

उन्होंने कहा,‘‘भारत के पास अच्छा मौका है क्योंकि यह बेहतरीन टीम है और भारत के पास कुछ बहुत अच्छे तेज गेंदबाज हैं. लेकिन फिर भी ये आसान नहीं रहने वाला क्योंकि आस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण भी उम्दा है और भारत के युवा बल्लेबाजों को चुनौती देगा. आस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराना कठिन है.’’

आस्ट्रेलिया के लिये सबसे बड़ी चुनौती भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले पर अंकुश लगाने की होगी और हसी ने कहा कि मेजबान गेंदबाजों को भारतीय कप्तान के सामने संयम बरतना होगा.

उन्होंने कहा ,‘‘आस्ट्रेलियाई टीम कोहली के खिलाफ तैयारी से उतरेगी लेकिन उस पर अमल करना होगा. आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कोहली जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी के सामने लंबे समय तक संयम बरतना होगा.’’

गेंद से छेड़खानी विवाद अब बीती बात हो गई है और हसी ने कहा कि मौजूदा टीम अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है हालांकि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की कमी खलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget