एक्सप्लोरर

INDvENG: युजवेंद्र चहल का विकेटों का 'सिक्सर', 2-1 से टीम इंडिया ने जीती T20 सीरीज़

 


 


 


INDvENG: युजवेंद्र चहल का विकेटों का 'सिक्सर', 2-1 से टीम इंडिया ने जीती T20 सीरीज़

नई दिल्ली/बेंगलुरू: युजवेंद्र चहल के विकेटों के सिक्सर और धोनी, रैना और युवी की तूफानी बल्लेबाज़ी की मदद से टीम इंडिया ने बेंगलुरू में खेले जा रहे आखिरी टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को 75 रनों के बड़े अंतर से हराकर टी20 सीरीज़ को 2-1 से अपने नाम किया. 


 


भारतीय टीम के 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम को एक झटके में हराकर सीरीज़ पर कब्ज़ा जमाया. भारत ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को सेम बिलिंग्स के रूप में 8 रनों के स्कोर पर पहला झटका दिया. जिसके बाद जेसन रॉय ने जो रूट के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 50 रनों के पार पहुंचाया. रॉय के आउट होने के बाद कप्तान इओन मॉर्गन ने जो रूट के साथ मिलकर अच्छे हाथ दिखाए और टीम के स्कोर को 100 रनों के पार पहुंचा दिया. लेकिन 119 पर 2 विकेट के बाद कप्तान मोर्गन का विकेट गिरा और फिर अगले 8 रनों के अंदर पूरी इंग्लैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह 127 रनों पर ऑल-आउट होकर वापस पवेलियन लौट गई. 


 


युजवेंद्र चहल ने काबिल ए तारीफ गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए. चहल के अलावा बुमराह ने 3 जबकि अमित मिश्रा ने 1 विकेट चटकाया.


 


इससे पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (56) के पहले अर्धशतक और सुरेश रैना की 63 रनों की पारी की बदौलत भारत ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे निर्णायक टी-20 मुकाबले में बुधवार को इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 203 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था. भारत ने टॉस हारकर बल्लेबाजी का निमंत्रण मिलने पर निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए.


 


इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया. मैच के दूसरे ओवर में ही भारतीय कप्तान विराट कोहली (2) रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. उनके जाने के बाद मैदान पर उतरे रैना ने लंबे अरसे बाद टी-20 में अपने बल्ले से अर्धशतक निकाला. रैना ने इससे पहले 2010 में अर्धशतकीय पारी खेली थी.


 


उन्होंने दूसरे सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (22) के साथ पारी को आगे बढ़ाया. दोनों तेजी से रन बना रहे थे. इसी बीच राहुल 65 के कुल स्कोर पर बेन स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए. उन्होंने रैना के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की.


 


पूर्व कप्तान धौनी ने मैदान पर कदम रखा और वो किया जिसके लिए उन्हें 76 टी-20 मैच का इंतजार करना पड़ा. धौनी ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अपना पहला अर्धशतक जमाया. धौनी ने रैना के साथ इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े.


 


45 गेंदों में पांच छक्के और दो चौकों में तूफानी पारी खेलने वाले रैना 120 के कुल स्कोर पर लियाम प्लंकेट की गेंद पर इयोन मोर्गन के हाथों लपके गए. धौनी ने आक्रामक खेल जारी रखा और अपना पहला अर्धशतक पूरा किया.


 


रैना के जाने के बाद मैदान पर आने वाले युवराज ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने नौ गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 27 रनों की पारी खेली. युवराज ने अपनी सभी बाउंड्री क्रिस जोर्डन द्वारा फेंके गए 18वें ओवर में लगाईं. इस ओवर में भारत ने कुल 24 रन बटोरे, जिसमें से धौनी ने सिर्फ एक रन ही लिया.


 


19वें ओवर की पहली गेंद पर युवराज टाइमल मिल्स का शिकार बने. धौनी को आखिरी ओवर में पवेलियन लौटे. पदार्पण मैच खेल रहे युवा ऋषभ पंत ने छह रन और हार्दिक पांड्या ने 11 रनों का योगदान देते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया. पंत नाबाद लौटे.


 


इंग्लैंड के लिए प्लंकेट, स्टोक्स, मिल्स और जोर्डन ने एक-एक विकेट लिए. दो बल्लेबाज रन आउट हुए.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget