एक्सप्लोरर

INDS vs NHNTS: कार्तिक की कप्तानी में भारत ने 10 रनों से जीता दूसरा टी20 वॉर्म-अप मैच, हर्षल का तूफानी प्रदर्शन

Northamptonshire vs Indians: भारतीय टीम ने दूसरे वॉर्मअप मैच में नॉर्थम्पटनशायर को 10 रनों से हराया. इस जीत में हर्षल पटेल का अहम योगदान रहा.

Northamptonshire vs Indians Dinesh Karthik Harshal Patel: दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टी20 वॉर्म-अप मैच में नॉर्थम्पटनशायर को 10 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया की यह दूसरी जीत है. भारतीय खेमे ने पहले बैटिंग करते हुए नॉर्थम्पटनशायर के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा. इसके जवाब में टीम 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, आवेश खान और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. 

भारतीय टीम के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थम्पटनशायर के लिए रिकार्डो वास्कोनसेलोस और एमिलियो गे ओपनिंग करने आए. गे ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों की मदद से 22 रन बनाए. जबकि वास्कोनसेलोस 5 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान जोश कॉब 4 रन ही बना सके. मिलर 5 रन और विकेटकीपर रयान रिकेलटन 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे. नाथन बक ने 15 रनों का योगदान दिया. ब्रैंडन ग्लोवर 15 रन बनाकर आउट हुए.

टीम इंडिया के लिए युजवेंद्र चहल ने अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवरों में 25 रन देकर 2 विकेट झटके. वेंकटेश अय्यर ने 2 ओवरों में 15 रन देकर एक विकेट लिया. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 29 रन देकर 2 विकेट लिए. प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 ओवरों में 27 रन देकर एक विकेट लिया. आवेश खान ने 3 ओवरों महज 16 रन दिए और 2 विकेट झटके. इसके साथ-साथ उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला. हर्षल ने 3.3 ओवरों में 23 रन देकर 2 विकेट लिए. 

दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए. इस दौरान हर्षल पटेल ने अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए. कार्तिक ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए. वेंकटेश अय्यर ने 22 गेंदों में 20 रन बनाए. ईशान किशन 16 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 20 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके लगाए. 

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: Virat Kohli 20 रन बनाकर हुए आउट, फिर भी इंग्लैंड के खिलाफ बनाया अहम रिकॉर्ड

India T20 WC Squad: इन 7 खिलाड़ियों का टी20 विश्व कप खेलना तय, जानें कैसा रहा है प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget