एक्सप्लोरर

Umesh Yadav: भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता तिलक यादव का हुआ निधन

Umesh Yadav Father Death: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा तेज गेंदबाज उमेश यादव के पिता तिलक यादव का 74 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है.

Umesh Yadav's father Tilak Yadav Dies: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम का हिस्सा तेज गेंदबाज उमेश यादव के पिता तिलक यादव का 74 साल की उम्र में 23 फरवरी को निधन हो गया. उमेश के पिता पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका नागपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. इसके बाद उनकी हालत में सुधार ना होने की वजह से उन्हें लाने का फैसला किया गया जहां फिर उनका निधन हो गया.

उमेश यादव के पिता उत्तर प्रदेश के पडरौना जिले के पोकरभिंडा गांव के रहने वाले थे. इसके बाद वेस्टर्न कोल फील्ड्स में नौकरी की वजह से वह नागपुर जिले के खापरखेडा में परिवार के साथ बस गए. उमेश के अलावा तिलक यादव के 2 और बेटे कमलेश और रमेश के साथ 1 बेटी भी है. उमेश के पिता का अंतिम संस्कार नागपुर जिले कोलार नदी घाट पर संपन्न हुआ.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती 2 टेस्ट मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहने वाले उमेश अब खबरों के अनुसार पिता के निधन के बाद नागपुर वापस लौटेंगे. उमेश के सपनों को पूरा करने के लिए उनके पिता ने कभी कोई कमी नहीं छोड़ी और पैसे को उनके सपनों के आड़े आने नहीं दिया.

घरेलू क्रिकेट में उमेश को विदर्भ क्रिकेट टीम से खेलने का मौका मिला और उन्होंने अपनी तेज गति की गेंदों से सभी को प्रभावित करते हुए आगे की राह तय की. उमेश ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर साल 2010 में भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया. इसके बाद साल 2011 में उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेले टेस्ट मैच में टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला.

पिछले साल खेला था आखिरी टेस्ट मुकाबला अभी तक ऐसा रहा करियर

पिछले कुछ सालों से उमेश यादव भारतीय टेस्ट गेंदबाजी क्रम का एक अहम हिस्सा बने हुए हैं. वहीं उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला साल 2022 के दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर के मैदान पर खेला था. अभी तक उमेश ने 54 टेस्ट, 75 वनडे और 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 165 विकेट, वनडे में 106 और टी20 में 12 विकेट अपने नाम किए हैं.

यह भी पढ़े...

IPL 2023: डेविड वॉर्नर होंगे दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान, यह स्टार भारतीय खिलाड़ी बना उपकप्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
IND vs ENG 5th T20: हैरी ब्रूक ने सबसे तेज अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास, ताबड़तोड़ फिफ्टी से बनाया नया रिकॉर्ड
हैरी ब्रूक ने सबसे तेज अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास, ताबड़तोड़ फिफ्टी से बनाया नया रिकॉर्ड
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget