एक्सप्लोरर

Indian Team: जसप्रीत बुमराह को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने दिया बड़ा हिंट, जानें कब होगी स्टार गेंदबाज़ की वापसी?

Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह लंबे वक़्त से अपनी इंजरी से चलते टीम से बाहर चल रहे हैं. अब उनकी वापसी को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने अपडेट दिया है.

Rohit Sharma On Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर फैंस लंबे वक़्त से इंतज़ार कर रहे हैं. बुमराह अब वापसी के बेहद ही करीब. रिकवरी के उबर चुके बुमराह ने नेशनल क्रिकेट अकेडमी में नेट्स में गेंदबाज़ी शुरू कर दी है. हाल ही में बुमराह को लेकर बीसीसीआई की ओर से अपडेट दिया गया था, जिसमें बताया गया था वे एनसीए में अभ्यास मैच खेलेंगे. अब कप्तान रोहित शर्मा ने भी बुमराह की वापसी को लेकर बात की है.

भारतीय कप्तान ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुमराह के बारे में बात करते हुए कहा, “वो जो अनुभव लाते हैं वो बहुत ज़रूरी है. अभी वो सीरियस इंजरी से वापस आ रहे हैं और मुझे आईडिया नहीं है कि वो आयरलैंड ट्रेवल करेंगे क्योंकि अभी तक टीम का ऐलान नहीं हुआ है.”

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, “अगर वह खेलते हैं तो यह अच्छा है और हम उम्मीद करते हैं कि वो वर्ल्ड कप से पहले खेलें. जब एक खिलाड़ी गंभीर इंजरी से लौटता है, तो मैच फिटनेस, मैच भावना कुछ प्रमुख घटक होते हैं, जो गायब होते हैं.”

रोहित शर्मा ने आगे बताया कि वे लगातार एनसीए के साथ संपर्क में हैं और अभी चीज़ें सकारात्मक दिख रही हैं. भारतीय कप्तान ने कहा, “हम देखेंगे कि क्या योजना बनाई गई है और सब कुछ उनकी रिकवरी पर निर्भर करेगा. हम एनसीए के साथ लगातार टच में हैं और इस वक़्त चीज़ें पॉजिटिव दिख रही हैं.”

करीब एक साल से बाहर हैं बुमराह 

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ ने अपना आखिरी मैच सितंबर, 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल के रूप में खेला था. उन्हें टीम से बाहर हुए करीब 1 साल हो गया है. वहीं उनके करियर का बात करें तो वे अब तक 30 टेस्ट, 72 वनडे और 60 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. टेस्ट में उन्होंने 128, वनडे में 121 और टी20 इंटरनेशनल में 70 विकेट चटकाए हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

Ashes 2023, 5th Test Weather: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंग के पांचवें टेस्ट में भी बारिश बनेगी विलेन? जानें पहले दिन लंदन का मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम में बम की खबर, 80 हजार दर्शकों को बाहर किया गया, पढ़िए 'The Bomb Scare Test' में क्या हुआ था
स्टेडियम में बम की खबर, 80 हजार दर्शकों को बाहर किया गया, पढ़िए 'The Bomb Scare Test' में क्या हुआ था
'पिछले छह महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने...', ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीनते के बाद किसने दिया बड़ा बयान
'पिछले छह महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने...', ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीनते के बाद किसने दिया बड़ा बयान
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर रचा इतिहास, टूट गए ये 5 बड़े रिकॉर्ड
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर रचा इतिहास, टूट गए ये 5 बड़े रिकॉर्ड
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget