एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ, भारत ने तीसरे टी-20 में 17 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज जीती

भारत ने वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज के आखिरी मैच में 17 रनों से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप की. भारत के लिए सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया.

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 17 रनों से हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. भारत ने वनडे के बाद अब टी20 सीरीज में भी क्लीन स्वीप की. टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अर्धशतक जड़ा. जबकि वेंकटेश अय्यर ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस देकर टीम को जीत दिलाई. वेस्टइंडीज के लिए कोलकाता में खेले गए इस मैच में निकोलस पूरन ने 61 रनों की अच्छी पारी खेली.

भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी. टीम लिए निकोलस पूरन ने अच्छी पारी खेली. उन्होंने 47 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाए. उन्होंने इस पारी में 8 चौके और एक छक्का भी लगाया. जबकि रोवमैन पॉवेल ने 14 गेंदों का सामना करते हुए 25 रन बनाए. उनकी इस पारी में दो चौके और दो छक्के भी शामिल रहे. 

कप्तान कायरन पोलार्ड महज 5 रन बनाकर आउट हुए. वहीं जेसन होल्डर 2 रन बनाकर आउट हुए. इन दोनों खिलाड़ियों को वेंकटेश अय्यर ने आउट किया. रोस्टन चेज 12 और ओपनर शाई होप 8 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए. मेयर्स भी 6 रन ही बना सके. 

टीम इंडिया के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए दीपक चाहर ने 2 विकेट झटके. उन्होंने 1.5 ओवर में 15 रन दिए. वे इस दौरान चोटिल हो गए और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. वेंकटेश अय्यर ने 2.1 ओवरों में 23 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. डेब्यू मैच खेले आवेश खान को एक भी विकेट नहीं मिला. जबकि हर्षल पटेल ने 3 विकेट झटको. उन्होंने 4 ओवरों में 22 रन दिए. शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवरों में 33 रन देकर 2 विकेट लिए. 

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 184 रन बनाए. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन बनाए. जबकि वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए. वेंकटेश ने इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के भी जड़े. ओपनर ईशान किशन ने 34 और श्रेयस अय्यर ने 25 रनों का योगदान दिया. 

यह भी पढ़ें : कोलकाता टी20 में सूर्यकुमार यादव ने 7 छक्के जड़कर खेली तूफानी पारी, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
WI vs PAK Test: पहले दिन पाकिस्तान पर भारी पड़ी वेस्टइंडीज, शतक के करीब हॉज
पहले दिन पाकिस्तान पर भारी पड़ी वेस्टइंडीज, शतक के करीब हॉज
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म
ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget