एक्सप्लोरर

IND vs WI: विंडसर पार्क में खेला जाएगा सीरीज का पहला मुकाबला, जानिए कैसा रह सकता है पिच का मिजाज

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 12 जुलाई को डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जाएगा, जहां कि पिच में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है.

India vs West Indies, 1st Test Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 12 जुलाई से डोमिनिका के विंडसर पार्क में होगा. दोनों ही टीमें इस सीरीज के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तीसरे संस्करण में भी अपना आगाज करेंगी. भारतीय टीम ने अपना पिछला टेस्ट मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC के फाइनल में खेला था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज साल 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी और उसमें उन्हें 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था.

वेस्टइंडीज टीम के लिए इस टेस्ट सीरीज में भारत को कड़ी चुनौती देना आसान काम नहीं होगा. टीम का हालिया प्रदर्शन काफी खराब देखने को मिला है. वहीं सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले में विंडसर पार्क की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर दोनों ही टीमों के गेंदबाजों को कुछ ना कुछ मदद मिलने की उम्मीद जताई जा सकती है.

डोमिनिका के विंडसर पार्क की पिच पर खेले जाने वाले इस मुकाबले में पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर पहले दिन के खेल में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलते हुए देखने को मिल सकती है. तेज गेंदबाज गेंद को स्विंग कराने के साथ उसे गति देने में भी कामयाब होते दिखेंगे. वहीं दूसरे और तीसरे दिन के खेल में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो सकता है.

आखिरी 2 दिन के खेल में स्पिन गेंदबाजों का दिख सकता प्रभाव

इस मैदान पर टॉस जीतने के बाद टीमें पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं. यहां पर पिच से स्पिन गेंदबाजों को खेल के चौथे और 5वें दिन मदद मिल सकती है. ऐसे में लक्ष्य का पीछा करना जरूर थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है. भारतीय टीम ने इस मैदान पर साल 2011 में आखिरी बार टेस्ट मुकाबला खेला था जो ड्रॉ पर खत्म हुआ था. इस मैदान पर अब तक 5 टेस्ट खेले गए हैं, जिसमें 2 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली जबकि 2 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है.

 

यह भी पढ़ें...

Watch: चेन्नई पहुंचे एमएस धोनी, नए लुक में आए नज़र; देखें एयरपोर्ट पर कैसे हुआ स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shreyas Iyer Captaincy Record: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', लगातार मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', लगातार मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget