एक्सप्लोरर

IND vs SL 3rd T20: राजकोट में खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, जानें यहां कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच राजकोट में तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला सीरीज के लिए निर्णायक साबित होगा.

India vs Sri Lanka 3rd T20 Match Rajkot: भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है. तीनों मैचों की सीरीज में दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला शनिवार को राजकोट में खेला जाएगा. अगर यहां अब तक के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो वह भारत के लिए अच्छा रहा है. टीम इंडिया ने यहां 4 में से तीन टी20 मैच जीते हैं. 

भारत ने राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक 4 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की. जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ने यहां पहला टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर 2013 में खेला था. इस मुकाबले में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. इसके बाद दूसरा मैच नवंबर 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला. इस मुकाबले में भारत को 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

टीम इंडिया ने 2019 और 2022 में मुकाबले जीते. उसने बांग्लादेश को 8 विकेट और दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से हराया था. अब टीम इंडिया राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलेगी. श्रीलंकाई टीम इस मैदान में पहली बार कोई मैच खेलेगी. यह मैच तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए निर्णायक साबित होगा.

गौरतलब है कि राजकोट में भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा टी20 रन बनाए हैं. उन्होंने यहां 3 इंटरनेशनल मैचों में 98 रन बनाए हैं. इस मामले में विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं. कोहली ने 2 मैचों में 94 रन बनाए हैं. रोहित और कोहली ने यहां एक-एक अर्धशतक लगाया है. युवराज सिंह 77 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. जबकि महेंद्र सिंह धोनी पांचवें नंबर पर हैं. धोनी ने 73 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें : Arshdeep Singh 'नो बॉल' की हैट्रिक लगाने वाले पहले भारतीय, पुणे टी20 में कदमों पर नहीं कर पाए काबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget