एक्सप्लोरर

6th ODI INDvSA: सेंचुरियन में भी साउथ अफ्रीका से 'सख्ती' से निपटेगी टीम इंडिया

26 सालों के इतिहास में ये पहला मौका है जब किसी भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीकी ज़मीन पर कोई सीरीज़ जीती हो. विराट कोहली की अगुवाई वाली जोशीली टीम इंडिया ने 6 मैचों की वनडे सीरीज़ को 4-1 से जीत लिया है. जिसके बाद अब विराट के सिपाहियों की नज़र सीरीज़ को 5-1 करने पर लगी है.

नई दिल्ली/सेंचुरियन: 26 सालों के इतिहास में ये पहला मौका है जब किसी भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीकी ज़मीन पर कोई सीरीज़ जीती हो. विराट कोहली की अगुवाई वाली जोशीली टीम इंडिया ने 6 मैचों की वनडे सीरीज़ को 4-1 से जीत लिया है. जिसके बाद अब विराट के सिपाहियों की नज़र सीरीज़ को 5-1 करने पर लगी है. दोनों टीमें सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर आमने-सामने होंगी. इससे पहले इसी सीरीज में यह दोनों टीमें इस मैदान पर दूसरे वनडे में भिड़ चुकी हैं. इस मैच में भारत ने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी.

इससे पहले खेले गए पांचवे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 73 रनों से शानदार जीत के साथ सीरीज़ पर कब्ज़ा किया था. साथ ही वनडे में भी मेज़बान को पटखनी देकर रैंकिंग में नंबर एक का स्थान हासिल कर लिया है.

विराट कोहली के लिए इस मुकाबले को भी चिंता का विषय नहीं है क्योंकि टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा पिछले मैच में शतक के साथ फॉर्म में लौट आए हैं. जबकि शिखर धवन पहले ही इस सीरीज़ में धमाकेदार फॉर्म में चल रहे हैं.

इन दोनों के अलावा खुद कप्तान विराट कोहली का बल्ला भी रन उगल रहा है.

बेंच स्ट्रेंथ आज़मा सकते हैं विराट:
पहले ही सीरीज़ पर कब्ज़ा जमा चुकी टीम इंडिया की नज़रें अब अपने बेंच स्ट्रेंथ को आज़माने की होगी. इस साल लंबे विदेशी सत्र को ध्यान में रखते हुए कप्तान विराट कोहली बेंच स्ट्रेंथ को भी आजमाना चाहेंगे.

मध्य क्रम तथा निचला क्रम संभल नहीं पाता है और लगातार विकेट खोता रहता है. पिछले कुछ मैचों से यही देखने को मिला है. अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धौनी अभी तक सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए हैं.

अब सीरीज़ जीत के बाद दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों को इस सीरीज़ में मौका नहीं मिला है, विराट चाहेंगे कि वो एक बार इन खिलाड़ियों को आजमा कर देखें.

सेंचुरियन में होगी टक्कर:
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज़ की आखिरी टक्कर आज सेंचुरियन में होने वाली है. विदेशी मैदान होने के बावजूद भारतीय टीम का इस मैदान पर रिज़ल्ट 50-50 का रहा है. टीम इंडिया ने यहां पर 12 वनडे मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 5 जीते हैं, जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है. 2 मैच बेनतीजा रहे हैं.

मौजूदा सीरीज़ के दूसरे वनडे में ही भारतीय टीम ने यहां पर मेज़बान टीम को धूल भी चटाई है.

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दूल ठाकुर.

दक्षिण अफ्रीका : एडिन मार्करम (कप्तान), हाशिम अमला, अब्राहम डिविलियर्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ज्यां पॉल ड्यूमिनी, फरहान बेहरदीन, इमरान ताहिर, हेइनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्कल, क्रिस मौरिस, लुंगी नगिडी, आंदिले फेहुलकवायो, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, खायो जोंडो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बढ़िया खाना न बनाने पर पंजाब किंग्स के शशांक ने कुक को जमकर पीटा, थाने पहुंचा मामला; IPS पिता पर भी केस 
बढ़िया खाना न बनाने पर पंजाब किंग्स के शशांक ने कुक को जमकर पीटा, थाने पहुंचा मामला
तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की जीत, ENG की हार से कितना बदला WTC प्वाइंट्स टेबल? भारत पर क्या असर?
तीसरे टेस्ट में NZ की जीत, ENG की हार से कितना बदला WTC प्वाइंट्स टेबल? भारत पर क्या असर?
क्रिकेट इतिहास में पहली बार, इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 160 रन से हराकर न्यूजीलैंड ने बनाया महारिकॉर्ड
क्रिकेट इतिहास में पहली बार, ENG को तीसरे टेस्ट में 160 रन से हराकर NZ ने बनाया महारिकॉर्ड
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget