एक्सप्लोरर

India vs Oman Live Streaming: पहली बार अबू धाबी के मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेख जायद स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

एशिया कप 2025 में भारत पहली बार अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेलेगा. जानें भारत बनाम ओमान मुकाबले की पिच रिपोर्ट, स्टेडियम का रिकॉर्ड और दोनों टीमों की ताकत.

India vs Oman Live Streaming: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम अब तक अपराजित रही है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम ने पाकिस्तान और यूएई को हराकर सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत का ओमान से होगा, जो अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. यह पहली बार है जब भारत एशिया कप में इस मैदान पर खेलेगा.

कैसी होगी अबू धाबी की पिच?

शेख जायद स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद देती है. इस पिच पर नई गेंद से बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. टूर्नामेंट के अब तक के मैचों में देखा गया है कि शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को रन बनाने में दिक्कत होती है. जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, इस पिच पर रन बनाना आसान हो जाता है.

अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो इस मैच में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है. वहीं, ओमान के बल्लेबाजों के लिए जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव जैसे गेंदबाजों का सामना करना आसान नहीं होगा.

शेख जायद स्टेडियम का रिकॉर्ड

कुल टी20 इंटरनेशनल मैच - 96

पहले बैटिंग करते हुए जीत - 44

पहले गेंदबाजी करते हुए जीत - 52

पहली इनिंग का औसत स्कोर - 137

दूसरी इनिंग का औसत स्कोर - 124

हाईएस्ट रन - 225/7 (आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान)

सबसे कम स्कोर - 54/10 (यूएसए महिला बनाम थाईलैंड महिला)

हाईएस्ट रनचेज - 174/2 (साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड)

भारतीय टीम का अनुभव इस मैदान पर

भारत ने इस मैदान पर अभी तक केवल तीन इंटरनेशनल मैच खेले हैं. 2021 के टी20 विश्व कप में भारत ने यहां अफगानिस्तान को हराया था. उससे पहले 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ दो वनडे मुकाबले भी भारत ने इसी मैदान पर खेले थे.

दोनों टीमों की स्क्वॉड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव.

टीम इंडिया पहले ही सुपर-4 में पहुंच चुकी है, इसलिए इस मैच को वह तैयारी और बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने के मौके के रूप में देखेगी. वहीं ओमान की टीम चाहेगी कि वह बड़े मंच पर कुछ खास प्रदर्शन कर इतिहास रचे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट सीरीज से बाहर हुए शाई होप, स्टार बॉलर ने भी वेस्टइंडीज को दिया झटका
टेस्ट सीरीज से बाहर हुए शाई होप, स्टार बॉलर ने भी वेस्टइंडीज को दिया झटका
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
पाकिस्तानी ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में रचा इतिहास
पाकिस्तानी ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में रचा इतिहास
Gautam Gambhir Birthday: भारतीय क्रिकेटरों ने लुटाया गौतम गंभीर पर प्यार, युवराज-इरफान ने भेजी शुभकामनाएं
भारतीय क्रिकेटरों ने लुटाया गौतम गंभीर पर प्यार, युवराज-इरफान ने भेजी शुभकामनाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget