एक्सप्लोरर

शतकवीर कोहली और रहाणे ने भारत के मजबूत स्कोर की नींव रखी

शतकवीर कोहली और रहाणे ने भारत के मजबूत स्कोर की नींव रखी


शतकवीर कोहली और रहाणे ने भारत के मजबूत स्कोर की नींव रखी




इंदौर: कप्तान विराट कोहली ने पेचीदा पिच पर शानदार शतक लगाकर फॉर्म में वापसी की जिसकी बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट पर 267 रन बना लिए.



पिछले पांच टेस्ट की सात पारियों में अर्द्धशतक तक नहीं बना सके कोहली नाबाद 103 रन बना चुके हैं जो 48 मैचों में उनका 13वां शतक है. तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमों की ओर से किसी भी बल्लेबाज का यह पहला शतक है.



अजिंक्य रहाणे ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए नाबाद 79 रन बना लिए हैं. दोनों ने चौथे विकेट की नाबाद साझेदारी में 54 ओवर में 167 रन बना लिए हैं. इससे पहले भारत ने तीन विकेट 36 ओवर में 100 रन पर गंवा दिए थे.



कोहली ने 100 रन 184 गेंद में पूरे किए. उन्होंने 191 गेंद की पारी में 10 चौके लगाए जबकि रहाणे 172 गेंदों का सामना करके नौ चौके और एक छक्का लगा चुके हैं.



दूसरी ओर कोहली ने एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया. वह दूसरे छोर पर सीधे थ्रो से आउट होने से बचे. तीसरे अंपायर द्वारा ‘नॉट आउट’ करार दिये जाने से दर्शक दीर्घाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई. होल्कर स्टेडियम पर दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया.



इस बीच दो साल बाद टीम में वापसी करने वाले गौतम गंभीर (29) ने अच्छी शुरूआत की और मैट हेनरी को दो छक्के लगाये लेकिन इसे वह बड़ी पारी में नहीं बदल सके और ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया.



मुरली विजय (10) को जीतन पटेल ने सस्ते में आउट कर दिया जबकि बड़ी पारी की ओर बढते दिख रहे चेतेश्वर पुजारा (41) को स्पिनर मिशेल सेंटनेर ने आउट किया. सेंटनेर ने 19 ओवर में 53 रन देकर एक विकेट लिया जबकि बोल्ट ने 16 ओवर में 54 रन देकर एक विकेट चटकाया. पटेल ने 24 ओवर में 65 रन दिये जबकि उसे एक विकेट मिला.



इस सीरीज में कोहली का पिछला सर्वोच्च स्कोर 45 रन था जो उन्होंने कोलकाता में बनाया था. उन्होंने रहाणे के साथ मिलकर संयमित तरीके से पारी को आगे बढाया. चाय के समय स्कोर तीन विकेट पर 148 रन था और आखिरी सेशन में कोई विकेट नहीं गिरा. कानपुर और कोलकाता टेस्ट जीतकर विजयी बढत बना चुकी भारतीय टीम पहली बार कम से कम 450 रन बनाने की कोशिश करेगी. 



भारत ने लंच के बाद चेतेश्वर पुजारा का विकेट गंवा दिया. लंच के समय स्कोर दो विकेट पर 75 रन था जबकि दूसरे सत्र के तीस ओवरों में 73 रन बने.



पुजारा लंच के बाद विकेट गंवा बैठे जिन्होंने 108 गेंद में 41 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद कोहली का साथ देने के लिए रहाणे उतरे. लंच के बाद के सेशन में कीवी स्पिनरों जीतन पटेल और मिशेल सेंटनेर ने समझदारी से गेंदबाजी की.



पुजारा और कोहली ने संयम के साथ उनकली गेंदों का सामना किया. सेंटनेर ने अर्द्धशतक की ओर बढ रहे पुजारा को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा.



इससे पहले भारत ने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट लंच से पहले ही गंवा दिए थे. दो साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले गंभीर बड़ी पारी नहीं खेल सके. गंभीर ने 29 रन बनाये जबकि मुरली विजय 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. विजय को ऑफ स्पिनर जीतन पटेल ने पांचवें ओवर में फारवर्ड शॉर्ट लेग पर लपकवाया.



गंभीर ने कुछ अच्छे पूल शॉट खेले लेकिन 20वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया. पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए भारत ने आत्मविश्वास के साथ शुरूआत की. विजय और गंभीर की नयी सलामी जोड़ी ने पारी की शुरूआत की. इंग्लैंड के खिलाफ 2014 के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे गंभीर को सपाट विकेट पर कोई दिक्कत नहीं आ रही थी. उन्होंने दूसरे ओवर में मैट हेनरी को चौका लगाया जबकि विजय ने बोल्ट को अगले ओवर में दो शानदार चौके जड़े.



गंभीर को हेनरी ने शॉर्ट गेंद से आजमाने की कोशिश की जिस पर उन्होंने स्क्वेयर लेग और फाइन लेग के उपर से छक्के लगाए. अपने दोनों तेज गेंदबाजों को नाकाम होते देख न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पटेल को गेंद सौंपी. इसका फायदा मिला जब विजय को फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर उन्होंने लाथम के हाथों लपकवाया. इसके बाद गंभीर का साथ देने पुजारा आये जो पहली ही गेंद से फॉर्म में लग रहे थे.



दोनों ने स्पिन गेंदबाजी को काफी संयम के साथ खेला. इसे देखते हुए विलियमसन ने अपने तेज गेंदबाजों को फिर गेंद सौंपी. पुजारा ने हेनरी को लगातार दो गेंदों पर चौके लगाये. भारत के 50 रन 13वें ओवर में बने. बोल्ट ने गंभीर को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा.



गंभीर ने अपनी 53 गेंद की पारी में दो छक्के और तीन चौके लगाए.



दोनों टीमों में बदलाव किये गए. भारत ने चोटिल शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार की जगह गंभीर और उमेश यादव को उतारा. वहीं न्यूजीलैंड टीम में हेनरी निकोल्स की जगह विलियमसन फिट होकर लौटे हैं जबकि जिम्मी नीशाम ने नील वेगनेर की जगह ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget