एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: टीम इंडिया को लग सकता है तगड़ा झटका, रवींद्र जडेजा स्कैन के लिए हॉस्पिटल पहुंचे

India Vs England: रवींद्र जडेजा के घुटने में चोट लगने की जानकारी मिली है. जडेजा की चोट कितनी गंभीर है यह स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम चलेगा.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में मिली हार के बाद इंडिया की मुश्किलें और बढ़ती नज़र आ रही हैं. मैच के बाद भारत के बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा के घुटने का स्कैन करवाया गया है. जडेजा की चोट कितनी गंभीर है यह स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम चल पाएगा. 

टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा की चोट के बारे में पुष्टि कर दी गई है. इंग्लैंड में टीम इंडिया के साथ जुड़े एक अधिकारी ने कहा, ''जडेजा का स्कैन करवाया गया है. बाकी जानकारी स्कैन की रिपोर्ट सामने आने के बाद मुहैया करवाई जाएगी.''

जडेजा ने हालांकि लीड्स टेस्ट में 32 ओवर फेंके और दोनों पारियों में बल्लेबाजी की. लीड्स टेस्ट की पहली पारी में जडेजा ने चार और दूसरी पारी में 30 रन बनाए. बुधवार को पहले दिन के खेल के दौरान मोहम्मद शमी की गेंद पर हसीब हमीद के एक शॉट को रोकने की कोशिश करते हुए उनके दाहिने घुटने में चोट लगी.

अश्विन की हो सकती है वापसी 

कुछ देर बाद वह मैदान से बाहर चले गए लेकिन कुछ देर बाद ही लौट आए. उन्होंने अपने 32 ओवरों में इंग्लैंड की एकमात्र पारी के दौरान दो विकेट लिए. जडेजा को एक ऑलराउंडर के रूप में टीम में चुना गया है. उनकी बल्लेबाजी क्षमताओं के कारण उन्हें अश्विन से अधिक तरजीह दी गई. मौजूदा सीरीज में जडेजा बतौर बल्लेबाज तो कामयाब रहे हैं, लेकिन गेंदबाजी के फ्रंट पर उन्होंने निराश किया है.

जडेजा की चोट गंभीर होने की स्थिति में आर अश्विन को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में अश्विन ने गेंद के अलावा बल्ले से भी कमाल का प्रदर्शन किया था और उन्हें टीम से बाहर रखने के फैसले पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं.

IND vs ENG 3rd Test: तीसरे टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने पारी और 76 रनों से दी मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों; जानें तारीख और वेन्यू
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget