एक्सप्लोरर

IND vs ENG: टी20 का रोमांच खत्म, अब वनडे सीरीज में दबदबा कायम रखने उतरेगी टीम इंडिया; जानें पूरा शेड्यूल

IND vs ENG ODI Series: भारत ने टी20 सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से हरा दिया है. यहां जानें वनडे सीरीज कब शुरू होगी और भारत-इंग्लैंड के बीच कितने मैच खेले जाएंगे?

IND vs ENG ODI Series Full Schedule: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज 22 जनवरी से शुरू हुई थी. मेहमान टीम इंग्लैंड सीरीज में सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई, नतीजन भारत ने सीरीज 4-1 से जीत ली है. यह सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत की लगातार चौथी टी20 सीरीज जीत है. अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पूर्व भारतीय टीम की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को जीतने पर होगी. भारत और इंग्लैंड जुलाई 2022 के बाद पहली बार किसी वनडे सीरीज में आमने-सामने आ रहे होंगे.

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज 6 फरवरी से होगा. पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा, दूसरी भिड़ंत 9 फरवरी को कटक और दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है.

  • पहला वनडे - 6 फरवरी (नागपुर)
  • दूसरा वनडे - 9 फरवरी (कटक)
  • तीसरा वनडे - 12 फरवरी (अहमदाबाद)

पिछले 6 साल से रहा है टीम इंडिया का दबदबा

वनडे मैचों के इतिहास पर नजर डालें तो पिछले 6 साल से इंग्लैंड किसी एकदिवसीय सीरीज में भारत को हरा नहीं पाया है. किसी वनडे सीरीज में इंग्लैंड ने आखिरी बार साल 2018 में टीम इंडिया को हराया था. उसके बाद दोनों देशों के बीच दो एकदिवसीय शृंखला खेली जा चुकी हैं और दोनों मौकों पर भारतीय टीम ने बाजी मारी है. यह भी बताते चलें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली पर वनडे सीरीज में सबकी नजरें टिकी होंगी. दोनों का वनडे रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन पिछला एक साल रन बनाने के मामले में उनके लिए अच्छा नहीं रहा है.

वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जड़ेजा.

यह भी पढ़ें:

Champions Trophy: गौतम गंभीर ने बनाया चैंपियंस ट्रॉफी में सफलता का ब्लूप्रिंट, टीम इंडिया का दिखेगा धांसू अंदाज

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget