एक्सप्लोरर

IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट में टूटे कई बड़े कीर्तिमान, लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी; अश्विन और रूट छाए

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में हुए पांचवें टेस्ट मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगी है. रवि अश्विन और जो रूट ने भी बेहद खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

IND vs ENG: धर्मशाला में खेले गए भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पांचवें मैच में भारतीय टीम ने पारी और 64 रन से बड़ी जीत दर्ज की है. इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज को भारत ने 4-1 से जीत लिया है. विशेष रूप से पांचवें टेस्ट मुकाबले की बात करें तो रोहित शर्मा और शुभमन गिल की शतकीय पारियों के अलावा कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को अपनी स्पिन गेंदबाजी के जाल में फंसाए रखा. आइए इस मुकाबले में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं.

किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा भारत में सबसे अधिक रन

अभी तक भारत में किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड के नाम है, जिन्होंने भारत में 1359 रन बनाए थे. अब इंग्लैंड के जो रूट उनका रिकॉर्ड तोड़ने के बहुत करीब आ गए हैं। रूट के नाम अब भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में 1272 रन हो गए हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ सीरीज में 320 रन बनाए.

रवि अश्विन 100वें टेस्ट मैच में सबसे बेहतर गेंदबाज

अभी तक किसी खिलाड़ी द्वारा अपने करियर के 100वें टेस्ट मैच में सबसे अच्छी गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड मुथैया मुरलीधरन के नाम था, जिन्होंने 2006 में अपने 100वें टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 141 रन पर 9 विकेट झटके थे. वहीं धर्मशाला में रवि अश्विन ने अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेला, जिसमें उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 128 रन देकर 9 विकेट चटकाए हैं.

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक

भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक ठोकने का रिकॉर्ड अब जो रूट के नाम जुड़ गया है. वो टेस्ट मैचों में अब तक भारत के खिलाफ 21 बार फिफ्टी जड़ चुके हैं.

भारत के लिए पारी में सबसे बड़ी जीत

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत साल 2016 में चेन्नई में आई थी. उस समय भारत ने इंग्लैंड टीम को पारी और 75 रन से हर का स्वाद चखाया था. अब धर्मशाला में हुए टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने पारी और 64 रन से जीता है. इसी के साथ यह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत बन गई है.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड मुथैया मुरलीधरन के नाम है, जिन्होंने अपने करियर में 67 बार किसी पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए थे. अब भारत के रवि अश्विन इस सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं. अश्विन और सर रिचर्ड हेडली ने अपने-अपने टेस्ट करियर में 36 बार 5 विकेट हॉल लिया है.

यह भी पढ़ें:

टेस्ट क्रिकेटरों के लिए BCCI की नई पॉलिसी पर आया राहुल द्रविड़ का बयान, गिनवाए अच्छे और बुरे पहलू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget